dharma sangrah
✕

क्या आपने मिस कर दी 'रामलीला' की शादी की तस्वीरें? यहां है पूरी जानकारी..

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (16:18 IST)
इन दिनों दीपवीर की शादी बॉलीवुड टाउन की सबसे बड़ी खबरों में से एक है। लंबे समय से दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आ रही थीं और फैंस ने इनकी जोड़ी को खुले दिल से अपनाया। हालांकि दोनों ने काफी समय तक अपने इस प्यार के बारे में खुलासा नहीं किया था लेकिन उनकी शादी की अनाउंसमेंट ने उनके फैंस को खुशियों से भर दिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब शादी कर चुके हैं और उनकी एक झलक पाने के लिए दुनियाभर के फैंस बेकरार हैं। 
 
दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट करते हुए बताया था कि वे 14-15 नवंबर को शादी करने वाले हैं। इनकी शादी इटली के लेककोमो में करीबी परिवार के लोगों के बीच हुई। यहां इनकी शादी की ढेरों तैयारी लगातार की गई। इनके वेडिंग वेन्यू से लेकर इनके रूम तक की व्यवस्था बेहतरीन और खूबसूरत हुई है। पूरे वेन्यू को फुलों से सजाया गया। इसके अलावा होटल के इनके रुम की खूबसूरती भी किसी का भी दिल जीत ले। 
 
14 नवंबर को रणवीर ने दीपिका को अपनी पत्नी बनाया और दुनिया के यह 'बाजीराव मस्तानी' एक हो गए हैं। हालांकि इनकी शादी की एक भी तस्वीर अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन फैंस इनकी एक भी अपडेट मिस नहीं करना चाहते हैं। कोंकणी तरीके से शादी होने के बाद अब दोनों सिंधी रीति-रिवाज से शादी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आज की शादी की तस्वीरें आना बाकी है। हालांकि शादी में 'रामलीला' की यह जोड़ी बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। आइए देखते हैं इनकी शादी की कुछ तस्वीरें और अपडेट्स, जिसे देखकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा। 
 
 
यह है दीपवीर की शादी का वेन्यू जिसे दुल्हन की तरह सजाया गया है। 40 मेहमानों की इस शादी को बहुत ही रॉयल बनाया गया है। 
 
 
यह है शादी के मेहमानों की व्यवस्था। यह रॉयल वेडिंग बनाई नहीं गई थी, यह रॉयल वेडिंग थी। 
 
 
यह वीडियो जिसमें दीपिका और रणवीर शादी के लिए तैयार हो चुके हैं और मंडप में जा रहे हैं। अपना लुक छुपाने के लिए उन्होंने छातों का इस्तेमाल किया। हालांकि फैंस ने उन्हें फिर भी देख ही लिया। 
 
 
यह दीपवीर की शादी का एक और वीडियो। मेहमानों से लेकर वेन्यू की खूबसूरती भी नज़र आ रही है। 
 
 
दीपवीर की शादी में पहुंचे हुए मेहमान। ग्रांड शादी का ग्रांड अंदाज़। 
 
 
शादी के वेन्यू से भी परिवार ही नज़र आ रहा था। परिवार ने रणवीर और दीपिका के हर लुक को तस्वीरों से बचाने की कोशिश की। 
 
 
और आखिर में दीपवीर की यह खास झलक। दोनों साथ में हमेशा ही अच्छे लगते थे और रहेंगे। 

Show comments

लाइव परफॉर्मेंस के दौरान 'धुरंधर' की सिंगर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन, वायरल हुआ वीडियो

ये प्रेम मोल लिया बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: सूरज बड़जात्या की फिल्म ने पहले दिन की धीमी शुरुआत

दिलजीत दोसांझ के मुंबई कॉन्सर्ट में सान्या मल्होत्रा का जलवा, करिश्मा-दिशा और तृप्ति भी पहुंचीं

शाहरुख खान-करीना कपूर ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, 'किंग' का नया गाना 'डैडी कूल' रिलीज

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख