Daily Horoscope
✕

सुनील शेट्टी के बेटे अहान की धमाकेदार एंट्री फाइनल, आरएक्स 100 का रीमेक

Updated: गुरुवार, 15 नवंबर 2018 (15:50 IST)
सुनील शेट्टी तो अभी फिल्मों से रिटायर हुए नहीं, उसके पहले ही उनके बच्चे उनकी कॉम्पिटिशन में इस फील्ड में आ गए। सुनील की बेटी अथिया ने तो फिल्म 'हीरो' से अपने करियर की शुरुआत की थी और इनकी बॉलीवुड में अब तक तीन फिल्में आ चुकी है। अब उनके बेटे अहान की बारी है। खबर है कि अहान भी अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। 
 
22 वर्षीय अहान को उनकी पहली फिल्म मिल गई है और खास खबर यह है कि उनकी यह फिल्म मिलन लथुरिया निर्देशित करेंगे। जी हां, 'द डर्टी पिक्चर' और 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई' जैसी फिल्में बनाने वाले मिलन ने बॉलीवुड को शानदार फिल्में दी हैं और अब वे अहान को भी अपनी फिल्म से इंट्रोड्युस करने जा रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता हैं साजिद नाडियाडवाला। 
 
अब मिलन की फिल्म में अहान काम करने वाले हैं। फिल्म के बारे में बात करें तो मिलन तेलुगू हिट फिल्म 'आर एक्स 100' का हिन्दी रीमेक बनाने वाले हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है जिसके तेलुगु वर्ज़न में कार्तिकेय गुमाकोंडा और पायल राजपूत ने लीड रोल निभाया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म में धमाका कर दिया था। अब इसके हिन्दी वर्ज़न से भी यही उम्मीद है जिसके लिए मिलन ने अहान को चुना है। हालांकि फिल्म की एक्ट्रेस तय नहीं हुई हैं। 
 
सुनील इस फिल्म से बहुत खुश हैं। उन्होंने इस बारे में कहा कि वे भगवान के शुक्रगुज़ार हैं। अहान को अपनी पहली ही फिल्म शानदार मिली है। उनकी फिल्म स्क्रिप्ट, निर्माता और निर्देशक सभी बेहतरीन हैं। जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होगी। 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख