suvichar
✕

दीप्ति नवल को पड़ा दिल का दौरा, एंजियोप्लास्टी के बाद हालत में सुधार

Updated: बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (11:56 IST)
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा दीप्ति नवल को रविवार को मनाली में दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें कार्डियक एंबुलेस से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मंगलवार को फोर्टिस हॉस्पिटल में उनकी एंजियोप्‍लास्‍टी हुई। डॉक्‍टरों का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर है।

 
रिपोर्ट्स के अनुसार, फोर्टिस अस्पताल के कार्डियक डिपार्टमेंट के हेड कार्डियक सर्जन डॉक्टर आरके जैसवाल ने बताया कि रविवार की दोपहर को मनाली में दीप्ति को दिल का दौरा पड़ा था। 

ALSO READ: Bigg Boss 14 : सलमान खान की यह बात रुबीना दिलैक को नहीं आई पसंद, बिग बॉस से की शो छोड़ने की बात
 
जिसके बाद उनके लिए मोहाली से एक कार्डियक एंबुलेंस और डॉक्टर को भेजा गया। वह रात को करीब 1 बजे मोहाली के अस्पताल पहुंची। इसके बाद रात को 2 बजे उनका ऑपरेशन हुआ और स्टेंट डाला गया। तब जाकर दीप्ति को राहत मिल पाई।
 
गौरतलब है कि दीप्ति का घर मुंबई के अलावा मनाली में भी है। काफी समय से वह अपने मनाली वाले घर में ही रह रही हैं। हालांकि, वह सोशल मीडिया के जरिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़ी हुई हैं।
 
दीप्ति के फिल्म करियर की बात करें तो उन्होंने 1978 में रिलीज हुई फिल्म जुनून से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हम पांच, चश्‍मे बद्दूर, अंगूर, होली, घर हो तो ऐसा, बैंग बैंग और तेवर जैसी फिल्मों का भी हिस्सा बनीं।
 
दीप्ति को पिछली बार 2016 में रिलीज हुई गर्थ डेविस के निर्देशन में बनी फिल्म 'लॉयन' में देखा गया था। इसके अलावा वह पिछले साल रिलीज हुई अमेजन प्राइम की वेब सीरीज मेड इन हेवन में कैमियो रोल में दिखी थीं।
 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख