suvichar

तय हुई इस वर्ष की सबसे बड़ी शादी, यहां जानिए 'दीपवीर' की शादी की तारीख, वेन्यू और गेस्ट लिस्ट

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (12:55 IST)
फाइनली वो समय आ ही गया जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार था। अब बी-टाउन में सिर्फ वही चर्चा होगी, उसकी ही थीम का अंदाज़ा लगाया जाएगा और उस तारीख का ही इंतज़ार किया जाएगा। यहां बात किसी फिल्म की रिलीज़ की नहीं, बल्कि बी-टाउन के सबसे फेमस कपल की शादी की हो रही है। 
 
अब भी नहीं समझे? बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सबके फेवरेट रणवीर सिंह की बात हो रही है। और जी हां, सही सुना है आपने, दोनों स्टार्स की शादी तय हो गई है। बेशक यह इस वर्ष की सबसे बड़ी शादी होने वाली है। लंबे समय से फैंस उनकी इस डेस्टिनेशन वेडिंग का इंतज़ार कर रहे थे और अब फैंस को खुशखबरी मिल गई है। 
 
अंदाज़ा लगाया ही जा रहा था कि दोनों की शादी इस वर्ष नवंबर या दिसंबर में हो जाएगी, लेकिन अब यह पक्का हो गया है कि दीपिका और रणवीर इसी वर्ष नवंबर में ही शादी कर लेंगे। और खास बात यह कि डेस्टिनेशन वेडिंग इटली के लेक कोमो में होने की संभावना है। इसकी पुष्टि एक मैग्ज़ीन ने की है। 
 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। चार वर्षों बाद दोनों ने अपने प्यार का इज़हार खुलकर किया। अब दोनों के लिए बड़ा दिन भी आने वाला है। खबर के मुताबिक 20 नवंबर को दीपिका-रणवीर शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

ALSO READ: सलमान खान और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में साथ आएंगे नजर
 
लव बर्ड्स दीपिका और रणवीर अपने इस बड़े दिन के लिए काफी उत्साहित हैं। यह एक बहुत ही खास मौका होगा और दोनों स्टार्स इसमें अपने बहुत ही करीबियों को इंवाइट करेंगे। शादी भले ही स्टार्स के फेवरेट डेस्टिनेशन इटली में होगी लेकिन बी-टाउन खुलकर शादी का मज़ा मुंबई के रिसेप्शन में ले सकेंगे। इस इंटिमेट अफेयर में करीब 30 नजदीकी लोग ही शामिल होने वाले हैं। 30 लोगों की ही गेस्ट लिस्ट बनाई गई है जिसमें दोनों के परिवार के बिलकुल खास सदस्य ही मौजुद होंगे। 
 
यह शादी जाहिर तौर पर 2017 की सबसे बड़ी शादी 'विरुष्का' की शादी की याद दिलाएगी। इन्होंने भी इटली जाकर परिवार वालों की बीच शादी की और भारत आकर दिल्ली और मुंबई में दो ग्रांड रिसेप्शन दिए। हालांकि उनकी शादी सीक्रेट मैरिज थी। लेकिन 2018 की 'दीपवीर' शादी फैंस को अभी से उत्साहित कर रही है। 
 
इस बारे में एक्टर कबीर बेदी ने भी ट्विट किया कि ग्रेट कपल..ग्रेट इटली.. ग्रेट वेडिंग.. रणवीर और दीपिका को शादी की शुभकामनाएं और जीवनभर की खुशियां। 

 
वाकई बी-टाउन में यह खबर आग की तरह फैल रही है और फैंस के साथ दीपवीर के दोस्त और सेलीब्रिटीज़ भी काफी खुश हैं। अब सिर्फ इंतज़ार है रणवीर और दीपिका की शादी का। दोनों को बधाई। 

Show comments

पूनम पांडे ने सिल्वर शिमरी गाउन में ढाया कहर, बोल्ड लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए अमिताभ बच्चन ने जताई चिंता, बोले- प्रकृति के कोप से लड़ना असंभव

National Sports Day: बॉलीवुड की वो स्पोर्ट्स फिल्में, जो सिखाती हैं हार न मानने का जज्बा

नोरा फतेही के बयान के बाद सुकेश चंद्रशेखर का वायरल लेटर, WhatsApp चैट और महंगे गिफ्ट्स का किया जिक्र

‘हनुमान अंश’ फिल्म में ऐसा क्या है खास जो यह 'टॉक्सिक', 'आवारापन' को बॉक्स ऑफिस पर दे रही है टक्कर

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख