Daily Horoscope
✕

आलिया-दीपिका या कैटरीना : कौन बनेंगी प्रभास की हीरोइन

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (12:21 IST)
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास की बॉलीवुड में डेब्यु की चर्चा लंबे समय से चले आ रही है। अब खबर है कि प्रभास एक फिल्म के लिए मान गए हैं और उनकी हीरोइन की तलाश चल रही है। इसके लिए बॉलीवुड की टॉप हीरोइन दीपिका पादुकोण का नाम लिया जा रहा है। 
 
दीपिका पादुकोण फिलहाल अपनी फिल्म 'पद्मावत' के इंतज़ार में हैं। रानी पद्मिनी का किरदार निभाने के बाद अब वे प्रभास के साथ रोमांस करने वाली हैं। खबरों के मुताबिक दीपिका को इस प्रोजेक्ट के लिए संपर्क किया गया है। अगर दीपिका मान जाती हैं तो जल्द ही फिल्म पर काम शुरू होगा। हालांकि, फिल्ममेकर्स ने दूसरे ऑप्शन भी रखे हुए हैं। अगर दीपिका इस फिल्म के लिए डेट्स नहीं दे पाती हैं तो फिल्म के निर्माताओं के लिए आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ अगले विकल्प हैं। 
 
प्रभास और दीपिका की जोड़ी पहली बार नज़र आएगी। प्रभास फिलहाल अपनी त्रिभाषी फिल्म 'साहो' की शूटिंग में व्यस्त हैं और दीपिका फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख