Daily Horoscope
✕

जून में होगा सलमान खान का धमाका

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (12:18 IST)
सुपरस्टार सलमान खान का समय अभी ज़रा व्यस्त चल रहा है। सिर्फ और सिर्फ बड़े प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने वाले सलमान ने हाल ही में बिग बॉस सीज़न 11 होस्ट किया था और फिनाले के बाद अब वे इससे फ्री हो गए हैं। वे अब अपनी फिल्म 'रेस 3 'भारत' और 'दबंग 3' पर ध्यान दे रहे हैं। 
 
अब शो बिग बॉस खत्म हो गया है और सलमान की फिल्मों को रिलीज़ होने में भी वक़्त है। ऐसे में उनके फैंस को लग रहा है कि उन्हें सलमान को देखने का मौका नहीं मिलेगा। लेकिन फैंस के लिए एक खुशखबरी है। बिग बॉस 11 में होस्ट करने के बाद अब सलमान जल्द ही छोटे परदे पर जल्द वापसी करने वाले हैं। वे शो 'दस का दम 3' को भी होस्ट करने वाले हैं। 
 
सलमान इस शो को 8 साल बाद होस्ट करने वाले हैं। खबरों के मुताबिक 'दस का दम 3' इस साल जून में आईपीएल मैच के बाद ऑन एयर होगा। इस शो के पहले दो सीज़न सिर्फ वीकेंड्स पर टेलीकास्ट होते थे, लेकिन इस बार मेकर्स ने तय किया कि शो वीकडेस यानी सोमवार से शुक्रवार तक टेलीकास्ट होगा। 
 
शो के बारे में इतनी ही जानकारी है कि इसमें आम कंटेस्टेंट होंगे और सेलीब्रिटीज़ गेस्ट के रूप में आएंगे। शो का समय भी तय नहीं हुआ है। इसके अलावा मेकर्स ने इसकी थीम भी केबीसी की तरह रखने की सोची है। जो टेलीविज़न के साथ मोबाइल पर भी खेला जाएगा। सूत्र ने बताया कि निर्माताओं ने केबीसी में यह थीम शुरू की थी जो सक्सेसफुल रही। इसलिए अब वे इसे आगे बढ़ाते हुए दस का दम में भी लाने की सोच रहे हैं। दर्शक भी घर बैठे ही कंटेस्टेंट के साथ गेम खेल सकेंगे और प्राइज़ जीत सकेंगे। 
 
सलमान खान अगले महीने सोनी टीवी के 'दस का दम' के लिए प्रोमो वीडियो शूट करेंगे। 

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख