Daily Horoscope
✕

पद्मावत देखने के बाद कहा, हमें इस फिल्म पर गर्व करना चाहिए

Updated: गुरुवार, 18 जनवरी 2018 (12:16 IST)
पद्मावती को अब पद्मावत नाम से जाना जाता है और यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। हालांकि 24 जनवरी को पेड प्रिव्यू भी आयोजित हो सकते हैं। कुछ राज्यों ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया था। संजय लीला भंसाली और पद्मावत के मेकर्स इस बात को लेकर अदालत में लड़ाई लड़ी और फैसला उनका पक्ष में रहा। हालांकि इसके बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा क्योंकि कुछ संगठनों ने फिल्म के विरोध करने की ठान रखी है और वे उन सिनेमाघरों के बाहर प्रदर्शन करेंगे जहां पर फिल्म रिलीज होना है। निश्चित रूप से इस कारण फिल्म के कलेक्शन प्रभावित होंगे। 
 
भंसाली ने कुछ दिनों पूर्व चुनिंदा पत्रकारों को 'पद्मावत' दिखाई थी और सभी ने फिल्म की भूरि-भूरि प्रशंसा की थी। हाल ही में भंसाली ने यह फिल्म श्री श्री रविशंकर को दिखाई। 15 जनवरी को बेंगलुरु स्थित उनके आश्रम पर फिल्म का प्रदर्शन किया गया। 


 
श्री श्री रवि शंकर को फिल्म बेहद पसंद आई और वे आश्चर्य में पड़ गए कि फिल्म का विरोध क्यों किया जा रहा है। श्री श्री रविशंकर के अनुसार यह फिल्म रानी पद्मावती को खूबसूरत आदरांजलि है। यह फिल्म राजपूतों के सम्मान को बढ़ाती है। यह फिल्म गर्व करने लायक है और सभी को यह फिल्म देखना चाहिए। निश्चित रूप से श्री श्री रवि शंकर के ये शब्द भंसाली का उत्साह बढ़ाएंगे जो कि यह उम्मीद पाल कर बैठे हैं कि उनकी फिल्म बिना किसी बाधा के प्रदर्शित होगी और दर्शक तय करेंगे कि यह फिल्म अच्छी है या बुरी। 
 
पिछले कुछ दिन भंसाली के लिए कठिनाई भरे रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए खून-पसीना बहाया है। अब वे उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रहेगी। 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख