Hanuman Chalisa

लॉकडाउन हटने के बाद सबसे पहले अपने परिवार से मुलाकात करेंगी दीपिका पादुकोण

Updated: बुधवार, 1 अप्रैल 2020 (15:27 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए भारत को 21 दिनों तक लॉकडाउन कर दिया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने घर पर पति रणवीर सिंह के साथ समय बिता रही हैं। दीपिका पादुकोण समय-समय पर यह साझा करती आईं है कि वह अपने माता-पिता और बहन के कितने करीब हैं जो उनसे दूर बैंगलोर में रहते हैं।

 
एक अच्छी बेटी की तरह, वह हर बार यह सुनिश्चित करती है कि जब भी उन्हें उनकी आवश्यकता होती है, वह उनके लिए हाज़िर रहती हैं। चाहे फिर जन्मदिन और वर्षगांठ जैसे विशेष अवसर की बात हो या घर शिफ्टिंग की, दीपिका ने हमेशा अपने परिवार के साथ रहने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाला है।

अब कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण हाल ही में हुए लॉकडाउन के चलते सभी अपने-अपने घरों में है और ऐसे में दीपिका पादुकोण ने झलक साझा की हैं कि वह क्वारेंटाइन के इन दिनों को कैसे बिता रही हैं।
 
हाल ही में एक इंटरव्यू में, दीपिका से पूछा गया कि स्थिति नियंत्रण में आने के बाद वह पहली चीज क्या करेंगी। तो अभिनेत्री ने साझा किया, शायद मैं अपने माता-पिता से मिलने जाऊंगी क्योंकि मैं असल में उनसे मिलने के लिए बैंगलोर जाने वाली थी और फिर अपने शेड्यूल के लिए रवाना होने वाली थी क्योंकि इसकी शूटिंग के लिए 2 महीनों के लिए बाहर जाने वाले थे। इसलिए उनसे मिलना चाहती थी। मुझे लगता है कि संभवत: सबसे पहले मैं उनसे जा कर मुलाक़ात करूंगी।

निश्चित रूप से, सभी उस समय की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब दुनिया भर में स्थिति नियंत्रण में आ जाएगी और सभी को अपने प्रियजनों को देखने का मौका मिलेगा। अगली सूचना तक सभी फिल्मों का काम रुक गया है, सुरक्षा के लिए सभी घर पर है और यहां तक कि दीपिका भी घर पर वक़्त बिता रहीं है।
 
दीपिका पादुकोण के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वे शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड की शूटिंग शुरू करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही, अभिनेत्री द इंटर्न के आधिकारिक रीमेक में भी नज़र आएंगी, जिसकी शूटिंग अगले साल से शुरू की जाएगी।
 

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख