Hanuman Chalisa
✕

करण जौहर और भंसाली के बीच उलझी दीपिका पादुकोण, किसकी करेंगी फिल्म?

Updated: बुधवार, 28 नवंबर 2018 (17:07 IST)
शादी के पहले दीपिका पादुकोण ने अपने काम की रफ्तार बहुत धीमी कर दी थी और उनको साइन करने पहुंचे सभी फिल्म प्रोड्यूसर्स को निराशा ही हाथ लगी थी। रणवीर को अपना पति बना कर दीपिका अब फिर से अभिनय की दुनिया में लौटना चाहती हैं और ये बात तय है कि वे केवल नामी प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स के लिए ही उपलब्ध हैं। 


 
दीपिका को ध्यान में रख कर बॉलीवुड के दो दिग्गज निर्देशक अपनी स्क्रिप्ट तैयार कर रहे हैं। करण जौहर ने अपनी कहानी का आइडिया दीपिका को बताया है और दीपिका को यह बेहद पसंद आया है। टीवी पर ज्यादा नजर आने वाले करण जौहर 'ऐ दिल है मुश्किल' के बाद फिर डायरेक्टर की कैप पहनने के लिए बैचेन हैं। वे दीपिका को लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। 

 
दूसरी ओर संजय लीला भंसाली भी दीपिका, शाहरुख और सलमान को लेकर एक फिल्म प्लान कर रहे हैं। दो खान्स के साथ दीपिका यानी कि धमाका होना निश्चित है। दीपिका वैसे भी भंसाली की पसंदीदा हीरोइन हैं। दोनों ने मिल कर गोलियों की रासलीला रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी हिट फिल्में दी हैं। 
 
करण और भंसाली आराम से फिल्म बनाना पसंद करते हैं। उनको कलाकारों की ज्यादा से ज्यादा डेट्स चाहिए रहती हैं। ऐसे में दीपिका केवल एक की फिल्म कर सकती हैं। फिलहाल तो वे उलझ गई हैं और यह देखना दिलचस्प रहेगा कि उनका झुकाव किस ओर होता है। 

Show comments

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

रात 2:30 बजे नाना पाटेकर ने दोस्त को किया था मैसेज- ‘तबीयत ठीक नहीं’, फिर 3 घंटे में बदल गया सबकुछ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख