dharma sangrah
✕

रणवीर-दीपिका की शादी की खास बातें, आज करेंगे कोंकणी रीति-रिवाज से शादी

Updated: बुधवार, 14 नवंबर 2018 (12:07 IST)
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14 नवंबर को कोंकणी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंध जाएंगे। वहीं, 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज से दोनों की शादी होगी। अपने 6 साल के रिलेशनशिप के बाद यह कपल इटली के लेक कोमो में अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहा हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल की सबसे बड़ी शादियों में से एक है।
 
सोशल मीडिया पर भी रणवीर-दीपिका की डेस्टिनेशन वेडिंग ट्रेंडिंग टॉपिक बनी हुई है। दीपिका-रणवीर की शादी का फंक्शन 14-15 नवंबर तक चलेगा। मंगलवार को दीपवीर के संगीत और मेंहदी सेरेमनी की धूम रही। हालांकि मेहमानों के फोटो लेने की मनाही होने से फैंस तक इस शादी से जुड़ी तस्वीरें नहीं पहुंच पाई है। 
 
मेंहदी सेरेमनी में दीपिका और रणवीर ने फेमस डिजाइनर सब्यसाची के डिजाइन की हुई ड्रेसेस पहनी थी। संगीत फंक्शन में फेमस पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर  ने समा बांधा। हर्षदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए लिखा Off to a very special place for an even more special occasion Arrivederci. 
 
वहीं, रणवीर की स्टाइलिस्ट निताशा गौरव ने ट्वीट किया, कोई फोटो नहीं शेयर सकती, लेकिन दोनों को एक साथ देखकर मेरे आंसू नहीं थम रहे। ये खुशी के आंसू हैं। शादी में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के लोग ही है। शादी में कुल 40 लोग ही आमंत्रित है। संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान भी पहुंच गए हैं। 
 
शादी में 14 नवंबर को साउथ इंडियन फूड जैसे डोसा और राइस जैसी डिशेज मेन्यू में रखी जाएंगी। 15 नवंबर को मेहमानों को पंजाबी डिशेज परोसी जाएंगी। वहीं, दोनों का मुंबई में रिसेप्शन 28 नवंबर को होटल ग्रैंड हयात में होगा और 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी होगी। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख