Hanuman Chalisa
✕

'कॉकटेल' की रिलीज को 10 साल पूरे, दीपिका पादुकोण बोलीं- 'वेरोनिका' खास किरदारों में से एक

Updated: बुधवार, 13 जुलाई 2022 (17:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपने फिल्मी करियर में अब तक कई यादगार किरदार निभाए हैं। इन्हीं में से एक 'कॉकटेल' में निभाया 'वेरोनिका' का किरदार है। फिल्म 'कॉकटेल' की रिलीज को 10 साल पूरे हो गए हैं। कॉकटेल और उनके किरदार वेरोनिका की सफलता अब तक अभूतपूर्व और अछूती रही है। 
 
वेरोनिका ने न केवल सभी के दिलों पर एक गहरी छाप छोड़ने में कामयाबी हासिल की, बल्कि दीपिका को दमदार एक्टर की रूप में भी खड़ा किया है। दीपिका के इस किरदार से देश भर के युवाओं ने रेजोनेट किया। यही नहीं दीपिका की इस परफॉर्मेंस को उनकी बेस्ट परफॉर्मेंसेज में से एक माना जाता हैं। 
 
इसके बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, मैंने हमेशा माना है कि जब आप अपने हर किरदार में खुद का एक छोटा सा हिस्सा रखते हैं, तो आप उस किरदार का एक हिस्सा हमेशा के लिए अपने साथ रखते हैं। और इसलिए, वेरोनिका हमेशा मेरे द्वारा पर्दे पर निभाए गए सबसे खास किरदारों में से एक होगी, जिसने मेरे लिए पेशेवर रूप से बहुत कुछ बदल दिया और मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया। वेरोनिका का किरदार सफल रहा और यह लाखों लोगों के साथ गूंज उठा। उस किरदार में कुछ ऐसा था जिससे दर्शकों को सहानुभूति थी।
 
वैसे कॉकटेल के गाने 'जुगनी', 'दारू देसी', 'तुम्ही हो बंधु' आज 2022 में भी एक पार्टी एंथम हैं। इस फिल्म के गानें 2012 में रिलीज होने के बाद से ही फैंस और लिस्नर्स के फेवरेट बनें हुए है।
 

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख