suvichar
✕

लॉकडाउन में भी दीपिका पादुकोण का चल रहा है काम

Updated: शनिवार, 30 मई 2020 (09:33 IST)
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देश में 2 महीने से भी अधिक समय से लॉकडाउन लगा हुआ है। ऐसे में सम्पूर्ण फिल्म इंडस्ट्री भी ठप पड़ गई है। ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं और दीपिका पादुकोण का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। अभिनेत्री इन दिनों स्क्रिप्ट्स के ऑनलाइन नरेशन में अपना वक्त बिता रही हैं।
ALSO READ: दीपिका पादुकोण का खुलासा, रोजाना सोने से पहले इस एक्टर की फोटो को करती थीं Kiss
दीपिका पादुकोण एक कलाकार होने के नाते इस समय का सदुपयोग कर रही हैं और ऐसे समय में फिल्म निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं। यह अभिनेत्री के लिए रचनात्मक बातचीत का नया डिजिटल तरीका है।
 
दीपिका अपने उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जो पहले से ही घोषित हो चुके हैं और अपने अगले प्रोजेक्ट को तय करने और दुनियाभर में अपने प्रशंसकों के लिए अधिक यादगार किरदार बनाने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई स्क्रिप्ट भी सुन रही हैं।
 
यदि यह लॉकडाउन नहीं होता, तो दीपिका वर्तमान में शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका में होतीं जिसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नजर आएंगी।
 
अपने फिल्मी करियर में दीपिका पादुकोण ने अब तक कई उल्लेखनीय फिल्में की हैं और कई किरदार निभाए हैं जिनमें पिकू, ये जवानी है दीवानी से नैना, बाजीराव मस्तानी से मस्तानी, कॉकटेल से वेरोनिका इत्यादि के साथ यह सूची बेहद लंबी है जिन्होंने फैंस के दिलों में खास जगह बना ली है।

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख