Daily Horoscope
✕

इन फोटो के जरिये दीपिका पादुकोण ने बढ़ाया तापमान

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (15:44 IST)
साल की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर, दीपिका पादुकोण फिल्मफेयर के नए मैगज़ीन कवर पर छाई हुई हैं। हाल ही में रिलीज हुए फिल्मफेयर मैगजीन कवर पर, दीपिका पादुकोण अर्बन-कूल लुक में बेहद ग्लैमरस नज़र आ रही हैं। साथ ही दीपिका पादुकोण की अन्य फोटो भी छपी हैं और इन फोटो के जरिये दीपिका ने सर्दी में तापमान बढ़ा दिया है। 
 
ऐसा लग रहा है कि दीपिका पादुकोण हमें फैशन के प्रति प्रेरणा देने से रूकने नहीं वाली हैं। चाहे फिर ब्राइडल फैशन की बात हो या फिर वेस्टर्न कपड़ों की, अभिनेत्री फैशन के मामले में कभी भी निराश नहीं करतीं। 


 
इससे पहले जीक्यू पत्रिका के कवर के साथ, दीपिका पादुकोण ने अपनी सिज़लिंग हॉट और सेक्सी अदाओं से तापमान बढ़ा दिया था और अब बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने फिर पर अपनी हॉटनेस से आग लगा दी है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं जो उनकी लोकप्रियता का सबूत है। 
 
फोर्ब्स लिस्ट में टॉप करने के बाद, दीपिका पादुकोण को 2018 की शीर्ष भारतीय स्टार का नाम दिया गया है, और इसी के साथ क्वीन ने भारतीय सिनेमा के सितारों की सूची में अपने नाम के ऊपर एक और बेंचमार्क अंकित कर लिया है। 


 
साल 2018 दीपिका पादुकोण के लिए बहुत अच्छा रहा है, जहाँ अभिनेत्री को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में अपने प्रदर्शन के लिए प्रशंसा प्राप्त हुई, तो वही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी बड़ी हिट साबित हुई है। मेट गाला और कान्स फिल्म फेस्टिवल जैसे अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के बाद और आखिरकार इस साल की सबसे शानदार शादी के साथ, दीपिका पादुकोण निश्चित रूप से 2018 की सबसे बड़ी न्यूज़मेकर रही हैं।


 
वर्तमान में, दीपिका पादुकोण मेगास्टार गुलज़ार द्वारा निर्देशित एसिड अटैक सर्वाइवल की सच्ची कहानी पर आधारित अपनी अगली फिल्म छपाक की तैयारी में व्यस्त हैं। "छपाक" को दीपिका पादुकोण द्वारा सह-निर्मित किया जाएगा।  

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख