सम्बंधित जानकारी
- डोनाल्ड ट्रंप मतदाताओं को दिखा रहे हैं शरणार्थियों के नए जत्थे का डर...
- अमेरिकी हमले में 1,000 से अधिक तालिबानी आतंकवादी मारे गए
- क्या आपका पेट भी भरा भरा रहता है? तो इसे जरूर पढ़ लीजिए
- अमेरिका में तूफान से सैकड़ों उड़ानें रद्द, छुट्टियां मना रहे लोग परेशान
- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक पहुंचे इराक, सैनिकों को दी क्रिसमस की बधाई
फिर बिगड़ी मिथुन चक्रवर्ती की तबियत, अमेरिका में चल रहा इलाज
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। खबरों के मुताबिक मिथुन इस समय अमेरिका के लॉस एंजेल्स में अपना इलाज करा रहे हैं। इस वक्त उनके साथ उनके बेटे महाक्षय और बहू मदालसा शर्मा हैं। मिथुन को अभी कुछ समय हॉस्पिटल में ही रहना होगा।
मिथुन पिछले कुछ समय से क्रॉनिक बैक पेन से जूझ रहे हैं। जब मिथुन को आराम नहीं मिला तो उनके परिवार ने उनका इलाज अमेरिका में कराने का तय किया। 2 साल पहले भी मिथुन इसी समस्या के लिए अमेरिका गए थे। फैमिली सदस्यों ने इस बात की पुष्टि की है कि मिथुन पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं है और वे अमेरिका अपने इलाज के लिए रवाना हुए हैं।
मिथुन को बैक पेन की समस्या की समस्या तब शुरू हुई थीं, तब वे अपनी फिल्म लक में स्टंट के दौरान घायल हो गए थे। 2009 में आई इस फिल्म में इमरान खान, संजय दत्त, श्रुति हासन थे। इसी साल मई में भी मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत खराब हुई थी। पीठ में दर्द की शिकायत से वे करीब एक साल तक लाइमलाइट से दूर रहे। कुछ समय तक दिल्ली में भी उनका इलाज चला।
