Narak Chaturdashi
✕

बॉक्स ऑफिस पर सिम्बा का पहला दिन, रणवीर सिंह ने बनाया रिकॉर्ड

Updated: शनिवार, 29 दिसंबर 2018 (15:36 IST)
2018 की प्रदर्शित होने वाली आखिरी फिल्म 'सिम्बा' ने सुबह शुरुआत धीमी की थी, इससे बॉलीवुड वाले थोड़ी चिंता में आ गए थे क्योंकि पिछले सप्ताह प्रदर्शित फिल्म 'ज़ीरो' उम्मीद पर खरी नहीं उतरी थी। लेकिन सिम्बा की सकारात्मक रिपोर्ट आते ही कलेक्शन में शाम और रात के शो में दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ। 
 
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन 20.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है जो उम्मीद से थोड़ा कम है, लेकिन इसकी भरपाई दूसरे दिन हो जाएगी क्योंकि उम्मीद है कि माउथ पब्लिसिटी का असर फिल्म के व्यवसाय पर होगा और पहले दिन के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन दूसरे दिन ज्यादा होंगे। 
 
सिम्बा के पहले दिन के कलेक्शन के साथ रणवीर सिंह ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। यह उनकी अब तक की किसी भी फिल्म का पहले दिन का सर्वाधिक कलेक्शन है। 
 
सिम्बा के पहले पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि गुंडे ने 16.12 करोड़ रुपये, गलियों की रासलीला रामलीला ने 16 करोड़ और बाजीराव मस्तानी ने पहले दिन 12.80 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
 
सिम्बा के लिए आने वाले दो-तीन सप्ताह खाली हैं और इसका फायदा फिल्म को मिलेगा। फिल्म सिंगल स्क्रीन के साथ-साथ मल्टीप्लेक्स में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख