suvichar
✕

दीपिका पादुकोण के अनुसार बर्थडे पर उन्हें मिला ये बेस्ट गिफ्ट

Updated: बुधवार, 31 जनवरी 2018 (19:37 IST)
दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को जन्मदिन था और वे भारत से बाहर अपने खास दोस्त रणवीर सिंह के साथ बर्थडे मना रही थीं। उनका मूड बहुत अच्छा नहीं था क्योंकि जिस फिल्म के लिए उन्होंने दिन-रात एक किया, खून-पसीना बहाया, उसकी रिलीज पर काले बादल मंडराए हुए थे। 
 
दीपिका को पता भी नहीं था कि यह फिल्म रिलीज होगी या नहीं। सेंसर ने सर्टिफिकेट भी नहीं दिया था। पद्मावत फिल्म में रानी का किरदार निभाने के लिए दीपिका को अपशब्द बोले गए थे। नाक काटने की, जान से मारने की धमकियां दी गई थीं। 
 
उनके दोस्तों, रिश्तेदारों ने महंगे गिफ्ट दिए थे, लेकिन दीपिका इस बात से अंजान थी कि यह जन्मदिन उनके लिए कुछ खास लाने वाला है। अचानक दीपिका को उनके प्रिय निर्देशक का फोन आता है। दीपिका को डर सताता है कि जाने अब क्या हुआ है? भंसाली उन्हें बताते हैं कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'पद्मावत' को प्रदर्शित करने का सर्टिफिकेट दे दिया है। इसके बाद दीपिका की खुशी की कोई सीमा नहीं होती है। 
 
खास बात यह है कि सेंसर बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेट जारी करने की तारीख भी 5 जनवरी है। दीपिका के अनुसार यह सर्टिफिकेट उनके जन्मदिन का सबसे बेस्ट गिफ्ट है। इसके आगे सारे महंगे गिफ्ट फीके हैं। 
 
फिल्म रिलीज हो चुकी है। शानदार कलेक्शन आ रहे हैं। दी‍पिका की खूबसूरती के किस्से बयां हो रहे हैं। उनकी अभिनय क्षमता के सब मुरीद हो रहे हैं। इतनी सारी खुशियों ने दीपिका के चेहरे पर खोई मुस्कान लौटा दी है। उनके अनुसार ऐसे रोल लाइफटाइम रोल होते हैं। किसी-किसी कलाकार को ही निभाने को मिलते हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख