Narak Chaturdashi
✕

दीपिका पादुकोण ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग, वायरल हो रही तस्वीरें!

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (11:36 IST)
कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगी है। कई फिल्मों की शूटिंग दोबारा शुरू हो गई है। वहीं अब खबर आ रही है कि दीपिका पादुकोण भी शूटिंग सेट पर पहुंच गई हैं। उन्होंने फिल्म 'पठान' की शूटिंग के लिए शाहरुख खान को ज्वॉइन कर लिया है।

 
बीते दिन दीपिका पादुकोण को यशराज स्टूडियो में देखा गया है। एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि दीपिका शाहरुख के साथ 15-20 दिन तक शूटिंग करेंगी। 
 
इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल और मई के महीनों में पहले यूरोप में होने वाली थी लेकिन कोरोना के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। खबरों के अनुसार भारत में लगे लॉकडाउन में शाहरुख ने दुबई जाकर फिल्म के कई हिस्से शूटिंग की थी। अब फिल्म के बचे हुए हिस्से यशराज स्टूडियो में शूट किया जा रहा है। 
 
इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के साथ जॉन अब्राहम भी नजर आने वाले हैं। वह फिल्म में विलेन का‍किरदार निभाएंगे। पठान में शाहरुख खान एक एजेंट का किरदार निभाएंगे। वहीं फिल्म में दीपिका खुफिया एजेंट की भूमिका निभा रही हैं।
 
फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, वहीं फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा यशराज बैनर पर है। खबर है कि इस फिल्म में सलमान खान भी कैमियो करते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि सलमान अपने टाइगर वाले किरदार को ही पठान में पेश करेंगे।
 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख