dharma sangrah
✕

'बाहुबली' में प्रभास की आवाज बने शरद केलकर को बचपन में थी यह समस्या, होना पड़ता था 'बुली'

Updated: सोमवार, 5 जुलाई 2021 (11:10 IST)
टीवी इंडस्ट्री के बाद शरद केलकर ने बॉलीवुड और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी खूब नाम कमाया है। शरद केलकर हाल ही में वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' में नजर आए हैं। एक्टिंग के साथ-साथ शरद केलकर इस फिल्मों में डबिंग भी कर चुके हैं। फिल्म 'बाहुबली' में प्रभास का लिए वॉयस ओवर शरद ने ही किया है।

 
लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्मों में कई हीरो की आवाज बन चुके शरद केलकर को बचपन में हकलाने की समस्या थी। इस बात का खुलासा शरद ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है। उन्होंने बताया कि बचपन की उस समस्या के कारण उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी। लोग उन्हें बुली किया करते थे।
 
शरद केलकर ने कहा, मुझे हकलाने की समस्या थी। बचपन में इस कारण मुझे बुरी तरह से बुली किया जाता था, लेकिन अब मुझे देखो, मैं अब उस प्रोफेशन में हूं, जहां पर मेरी स्पीच स्किल का इस्तेमाल होता है।
 
अपनी इस समय का जिक्र शरद केलकर पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने बताया था कि अपनी हकलाने की समस्या के कारण उन्होंने कभी भी एक्टिंग के बारे में विचार नहीं किया था। शरद ने कहा, बहुत सारे रिजेक्शन फेस किए। मैं हकलाता था, इसलिए एक्टिंग मेरे लिए दूर की बात थी।
 
शरद ने कहा, मैं बहुत हकलाता था, इसलिए रिजेक्ट हो जाता था, लेकिन इसने मुझे मजबूत बनाया। मुझे गलत चीजों को ठीक करने की ताकत मिली। मैंने इस समस्या से छुटकारा पा लिया। हकलाने से छुटकारा पाने में मुझे दो साल लग गए। रिजेक्शन अच्छा है, यह आपको कड़ी मेहनत करने की ताकत देता है।
 
बता दें कि शरद केलर 'तानाजी' और 'लक्ष्मी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। वह जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आने वाले हैं।
 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख