Daily Horoscope
✕

दीपिका पादुकोण को 18 साल की उम्र में मिली थी यह खराब सलाह

Updated: शनिवार, 28 फ़रवरी 2026 (11:29 IST)
बॉलीवुड की 'मस्तानी' यानी दीपिका पादुकोण आज सफलता के उस शिखर पर हैं जहाँ पहुंचना हर अभिनेत्री का सपना होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री की इस सबसे प्रभावशाली एक्ट्रेस को अपने करियर के शुरुआती दौर में एक ऐसी सलाह मिली थी, जिसे सुनकर आज भी वह हैरान रह जाती हैं?
 
एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने अपने जीवन की सबसे 'खराब' सलाह का खुलासा किया था। दीपिका ने बताया था कि जब वह महज 18 साल की थीं, तब उन्हें किसी ने ब्रेस्ट इम्प्लांट कराने की सलाह दी थी। दीपिका ने कहा था, मुझे अक्सर आश्चर्य होता है कि उस छोटी सी उम्र में मुझमें इतनी समझदारी कहां से आई कि मैंने उस बात को गंभीरता से नहीं लिया। 
 
दीपिका की यह बेबाकी आज उन लड़कियों के लिए मिसाल है जो ब्यूटी स्टैंडर्ड्स के दबाव में अपनी नैचुरल सुंदरता खो देती हैं। जहां एक तरफ दीपिका को भद्दी सलाहें थीं, वहीं दूसरी तरफ उनके मेंटर शाहरुख खान ने उन्हें जीवन का सबसे बड़ा सबक दिया था। 

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
शाहरुख ने दीपिका से कहा था— हमेशा उन लोगों के साथ काम करो जिनके साथ तुम्हें समय बिताना अच्छा लगे। फिल्म सिर्फ काम नहीं, बल्कि यादें और अनुभव बनाने का जरिया है। यही वजह है कि आज दीपिका न केवल एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि सेट पर अपनी सकारात्मक ऊर्जा के लिए भी जानी जाती हैं।
 
दीपिका पादुकोण बीते कुछ समय से अपने प्रोजेक्ट्स कैंसिल करने को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में काम के घंटों को लेकर आवाज उठाई है। मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट की मांग की वजह से उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' और 'कल्कि 2' जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स से बाहर होना पड़ा।
 
हाल ही में खबर आई कि दीपिका ने मशहूर हॉलीवुड सीरीज 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीजन को ठुकरा दिया क्योंकि वह इसके लिए ऑडिशन नहीं देना चाहती थीं। हालांकि वह जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके बास अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म AA22 भी है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फॉर्म हाउस पर नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़े फैंस और करीबी (वीडियो)

‘हीरो की तरह बाल मत बना, तू एक्टर है’: नाना पाटेकर के जाने पर भावुक हुए शाहरुख खान, याद किए शुरुआती दिनों के अनसुने किस्से

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

नाना पाटेकर ने रोहित शेट्टी से फीस लेने से कर दिया था इनकार, बोले- अनाथाश्रम में दान कर देना

नाना पाटेकर सिर्फ पर्दे के फौजी नहीं थे, कारगिल में भी जवानों के साथ रहे, 76 से 56 किलो हुआ वजन

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख