Hanuman Chalisa
✕

इस वजह से हुआ था दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ माल्या का ब्रेकअप!

Updated: बुधवार, 7 अप्रैल 2021 (12:32 IST)
एक वक्त बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और विजय माल्‍या के बेटे सिद्धार्थ माल्‍या रिलेशन में थे। हालांकि दोनों का रिश्‍ता लंबे समय तक नहीं चला लेकिन सुर्खियों में खूब रहा। दोनों कैसे करीब और क्‍यों अलग हो गए, इसके बारे में दोनों ने अलग अलग तरह की बातें कहीं।

 
दीपिका पादुकोण जब सिनेमा की दुनिया में आई थीं तो शुरुआत में ही अभिनेता रणबीर कपूर के साथ उनका अफेयर शुरू हो गया था। रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रिलेशन में थे। दोनों साथ वक्‍त बिताते थे और साथ में छुट्टियों पर जाते थे। 
 
लेकिन अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबर आ गई। रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण कई महीने तक डिप्रेशन में रही थीं और जब ठीक हुईं तो रणबीर पर धोखा देने के कई आरोप लगाए थे। रणबीर कपूर से अलग होकर जब दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से गुजर रही थीं, उसी दौरान सिद्धार्थ माल्‍या उनकी जिंदगी में आए थे।
 
दोनों की दोस्‍ती धीरे-धीरे हुई और फिर दोनों करीब आ गए। जब सिद्धार्थ के बारे में दीपिका से सवाल किया गया तो उन्होंने स्‍वीकार किया कि वो सिद्धार्थ के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अवॉर्ड फंक्‍शन में साथ नजर आए और कई जगहों पर दोनों साथ नजर आते थे। मीडिया में दोनों के रिलेशनशिप पर खूब खबरें छपीं।
 
सिद्धार्थ माल्‍या से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने कहा था- 'इस रिश्ते को बचाने की मैंने काफी कोशिश की लेकिन सिद्धार्थ काफी अजीब तरह से बर्ताब करने लगे थे। इस वजह से मुझे इस रिश्‍ते का कोई भविष्‍य नजर नहीं आ रहा था।
 
वहीं सिद्धार्थ माल्या ने कहा था, जब मुश्किल वक्‍त था तो दीपिका पादुकोण ने साथ नहीं दिया। मैं जब महंगे तोहफे देता था, उसके दोस्‍तों के लिए बड़ी पार्टी देता था, वो उन दिनों भूल गई।
 

Show comments

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख