Daily Horoscope
✕

दीपिका और रणबीर के कारण कैंसल हुआ यह बड़ा फैशन शो

Published: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (17:43 IST)
हाल ही में एक्स-कपल दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने मुंबई के एक इवेंट में स्टेज शेयर किया। यहां फैंस ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया। इसके पहले यह भी खबर थी कि दोनों एक फैशन इवेंट में स्टेज शेयर करने वाले हैं। इससे इस कपल के फैंस इन्हें दोबारा साथ देखने के इंतजार में थे। लेकिन पता चला है कि वे इस फैशन इवेंट में नजर नहीं आएंगे। 
 
फैंस, दुखी न हों। खबर आगे और है। दरअसल, दीपिका और रणबीर 9 अप्रैल को एक इवेंट 'मिजवान फैशन शो 2018' में मनीष मल्होत्रा के डिजाइंस में रैम्प पर चलने वाले थे। इसके लिए तैयारियां हो चुकी थी, लेकिन अब शो को 1 सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया गया है और इसका कारण भी दीपिका और रणबीर ही हैं। 
 
इसकी पुष्टि खुद इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने की। खबर के मुताबिक 9 अप्रैल 2018 को मुंबई के ग्रैंड हयात में होने वाला शो 'मिजवान फैशन शो 2018' एक हफ्ते तक स्थगित कर दिया गया है। दरअसल, शो स्टॉपर्स रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण दोनों ही बीमार हो गए हैं। ऐसे में शो को आगे बढ़ाना पड़ा। संयोजकों के मुताबिक वे नई तारीख तय होते ही इसकी सूचना दे देंगे। 
 
हालांकि एक हफ्ते बाद इसी इवेंट में दोनों को देखा जा सकेगा लेकिन फैंस को इस मौके का इंतजार था। इस फैशन शो में रैम्प पर चलने के लिए रणबीर और दीपिका दोनों भी काफी उत्साहित थे। मनीष मल्होत्रा इस बार उनके नए और अनोखे डिजाइन पेश करने वाले हैं। मिजवान फैशन शो एक एनजीओ 'मिजवान वेलफेयर सोसायटी' के अंतर्गत होता है जिसे बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आजमी और नरेश गोयल की बेटी नम्रता चलाते हैं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख