Narak Chaturdashi
✕

सफर के दौरान ऐसे रखें अपना और अपनों की सेहत का ध्यान...

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (15:44 IST)
गर्मियों के दिन और छुट्ट‍ियों का मौसम... यानी घूमने-फिरने और मौज मस्ती करने का मौसम। तो क्या आप भी इस गर्मी में कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं। जरूर बनाएं लेकिन उससे पहले सफर में आने वाली परेशानियों और उनसे निपटने के यह उपाय जरूर जान लीजिए। जानिए जरूरी टिप्स -  
 
कुछ लोगों को खासकर बच्चों और बुजुर्गों को गर्मी में सफर के दौरान तबियत बिगड़ने का खतरा रहता है। इस तरह की दिक्कतों से सफर का जायका बिगड़ जाता है। पेश है कुछ सामान्य सावधानियां और तैयारियां जो सफर से पहले अवश्य ध्यान में रखी जाना चाहिए- 
 
1 बाहर जाते समय बहुत मोटे और गर्मी देने वाले कपड़े न पहनें। सूती कपड़े इन दिनों में सबसे बढ़िया होते हैं। वहीं पूरी तरह से टाइट व बंद गले के कपड़े पहनने से भी हवा शरीर में नहीं लग पाएगी। इसलिए ढीले-ढाले कपड़े पहनें। 
 
2 अपने साथ नींबू, शकर, नमक व खाने का सोडा भी रखें। जब अधिक गर्मी सताए या जी मिचलाए तो एक कप पानी में एक चम्मच शकर, नींबू का रस व एक चुटकी सोडा मिलाकर पी लें। नींबू चूसना भी फायदेमंद रहेगा। फलों का सेवन करते रहने से भी स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
 
 
3 सादा नमक का पानी बार-बार पीने से भी गर्मी अधिक परेशान नहीं करेगी। यदि आपको पित्त की शिकायत रहती है तो अपने साथ सेंधा नमक और अजवाइन मिलाकर रखें। घुमने के बीच में दो-तीन बार खा लें।
 
4 अक्सर कहीं बाहर जाने पर पानी बदल जाता है जिसका असर आपकी तबियत पर पड़ता है। इससे बचने के लिए अपने साथ उबला हुआ पानी जरूर ले जाएं या फिर सादे पानी में एक हल्दी की गांठ डालकर रख लें। 
 
5 गर्मी में पसीना और घबराहट से दूर रहने के लिए वेट वाइप्स या गीला कपड़ा भी अपने पास रखें और समय-समय पर त्वचा पर लगाते रहें। आप चाहें तो सिर पर भी गीला कपड़ा लपेट सकते हैं।
 
6 लू से बचने के लिए एक प्याज अपने पॉकेट या पर्स में लपेटकर रखें। इसे बार-बार सूंघने से लू नहीं लगेगी। इसके अलावा कच्चे आम को उबालकर ठंडा कर लें और ठंडे पानी में इसके पल्प को मैश करके छान लें। थोड़ी-सी हींग, सौंफ और जीरा भूनकर पीस लें। सूखा पुदीना, शकर, काला और सेंधा नमक इस शरबत में मिलाएं। इस शरबत को बाहर जाने से पहले पी लेने से लू नहीं लगेगी या डेस्टिनेशन पर पहुंच कर पी लें।
 
7 बाहर का मसालेदार खाना खाने से हमेशा बचें। सफर में हमेशा सादा खाना खाएं और ठंडी चीजों का सेवन करते रहें। दही या छाछ का सेवन भी गर्मी दूर रखने के लिए बेहतरीन विकल्प है।

Show comments

जब खेतों से जागेगा खौफनाक रहस्य, जैकी श्रॉफ की 'काली खेती' का डरावना ट्रेलर हुआ रिलीज

स्त्री' के बिट्टू अपारशक्ति खुराना बने खूंखार विलेन, 'गन मास्टर G9' में दिखा खतरनाक अवतार, दमदार अंदाज से मचाएंगे तहलका

'बिग बॉस 11' फेम ढिंचैक पूजा के घर जल्द गूंजेगी किलकारी, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, शादी के 6 महीने बाद सुनाई खुशखबरी

सुर्ख लाल गाउन में कियारा आडवाणी ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, सिजलिंग अदाओं से बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Bigg Boss 20: माही विज की 7 साल की बेटी तारा पर कमेंट करने पर भड़के जय भानुशाली, कनिका मान और यंग डीएसए को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख