Hanuman Chalisa
✕

सलमान पर बायोपिक बनाना अभी जल्दबाजी होगी : वरुण धवन

Updated: सोमवार, 9 अप्रैल 2018 (01:17 IST)
मुंबई। अभिनेता वरुण धवन का मानना है कि सलमान खान पर बायोपिक बनाना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में यह भी कहा कि अगर ऐसा हुआ भी तो सुपरस्टार खुद ही उसमें अभिनय करते नजर आएंगे।
 
 
काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर सेंट्रल जेल में 2 रातें गुजारने के बाद शनिवार को ही सलमान जमानत पर रिहा हुए हैं। मामला 20 वर्ष पुराना है। वरुण ने कहा कि सलमान और उनका परिवार कानून का सम्मान करता है और अभिनेता के रिहा होने से सभी खुश हैं।
 
कई लोगों के 52 वर्षीय अभिनेता की बायोपिक के लिए उनको पहली पसंद मानने के सवाल पर वरुण ने मजाकिया अंदाज में कहा कि बायोपिक बनाने के लिए अभी वे काफी युवा हैं। उनके फिल्म में दिखने पर वरुण ने कहा कि नहीं, अभी नहीं। मुझे लगता है कि वे खुद ही अपनी बायोपिक में नजर आएंगे, लेकिन पूरी गंभीरता के साथ। मैं बेहद खुश हूं कि वे वापस आ गए हैं।
 
वरुण की आने वाली फिल्म शूजित सरकार की रोमांटिक-ड्रामा 'अक्टूबर' है, जो बड़े पर्दे पर 13 अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म से अदाकारा बनिता संधू बॉलीवुड में अपने करियर का आगाज कर रही हैं। (भाषा)

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख