बुधवार, 30 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Deepika Padukone, Air Force
Written By

इंडियन एअरफोर्स की परीक्षा में दीपिका पादुकोण पर सवाल!

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण की लोकप्रियता बॉलीवुड में है और हॉलीवुड में भी। अब तो उन पर सवाल भी पूछे जाने लगे हैं। एअरफोर्स के कॉमन एडमीशन टेस्ट (एएफसीएटी) में 28 अगस्त को दीपिका पर एक सवाल पूछा गया। एक ट्वीटर यूजर ने इसकी जानकारी दी। सवाल था कि दीपिका पादुकोण को हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड किस फिल्म के लिए मिला था? चार विकल्प थे- बाजीराव मस्तानी, तमाशा, पीकू या हैप्पी न्यू ईयर। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बॉलीवुड ने किसी एग्जाम पेपर में जगह बनाई हो। सिविल इंजीनियरिंग की परीक्षा में बाहुबली पर सवाल पूछ गया था। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। 
ये भी पढ़ें
विशाल डडलानी का खुला पत्र