ramcharitmanas
✕

'दस का दम 3': सलमान खान का प्रोमो देखा क्या?

Published: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (14:13 IST)
सलमान खान के फैंस के लिए खबर आ गई थी कि वे जल्द ही टेलीविज़न पर शो 'दस का दम' से वापसी करने वाले हैं। सलमान 'बिग बॉस 11' के बाद अब इस शो के होस्ट होंगे। इसका एक टीज़र सोनी टीवी ने सोशल मीडिया पर जारी किया है। 
 
टीज़र बहुत छोटा सा है जिसमें सलमान सिफ यह सवाल कर रहे हैं कि मैं कब वापस आ रहा हूं, कहां वापस आ रहा हूं, क्यों वापस आ रहा हूं, अनुमान लगाते रहिए। इससे दर्शक हालांकि उत्साहित तो हैं ही लेकिन आश्चर्य में भी हैं कि आखिर इस सवालों का जवाब होगा क्या? 
 
सोनी टीवी ने इस टीज़र को रिलीज़ किया है। वैसे अनुमान तो यही लगाया जा रहा है कि यह उनके शो 'दस का दम' का ही प्रोमो है। 

 
शो उनकी फिल्म 'रेस 3' की शूटिंग खत्म होने के बाद ही ऑन-एयर होगा। खबर है कि 9 मई 2018 को पहला एपिसोड रिलीज हो सकता है। इसका यह तीसरा सीज़न ज़्यादा बेहतर और मज़ेदार होने वाला है। 
 
मेकर्स ने पहले भी खुलासा किया था कि शो में हम गेस्ट स्टार्स से ज़्यादा दर्शकों पर ध्यान देना चाहते हैं। कौन बनेगा करोड़पति 9 की ही तरह इस शो में भी लाइव गेम खेल सकते हैं। 

सलमान का छोटे परदे पर वापस आना उनके फैंस के लिए बड़ी खबर है। फिलहाल वे रेस 3 में व्यस्त हैं। इसके बाद भारत और दबंग 3 भी वे जल्द शुरू कर देंगे। 

Show comments

एक्टर नहीं शेफ भी थे नाना पाटेकर! सेट पर खुद बनाते थे मटन, पूरी यूनिट को खिलाने का था शौक

नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म बनकर रह गई ‘शक्ति शालिनी’, मौत से पहले पूरा कर लिया था शूट, निभा रहे थे तांत्रिक का किरदार

1.5 करोड़ रुपये की कार छोड़कर नाना पाटेकर ने बांटे 15-15 हजार रुपये के चेक, किसान परिवारों के लिए किया था बड़ा काम

नाना पाटेकर के निधन पर मनीषा कोइराला का छलका दर्द, कभी दोनों के अफेयर की खबरों ने मचाई थी हलचल

नाना पाटेकर 4 दिन पहले ही बोले थे- ‘हम सबको एक दिन जाना है’

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख