Daily Horoscope
✕

35 करोड़ का घाटा... 2018 की सबसे बड़ी फ्लॉप

Updated: बुधवार, 28 फ़रवरी 2018 (12:42 IST)
सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'अय्यारी' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही है। इसे 2018 में रिलीज हुई सबसे बड़ी फ्लॉप माना जा सकता है क्योंकि इससे खराब प्रदर्शन किसी भी फिल्म का नहीं रहा। 
 
नीरज पांडे द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले शो से ही फ्लॉप रही और फिर संभल नहीं पाई। पहले सप्ताह में फिल्म ने मात्र 16.16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे वीकेंड पर तो यह फिल्म महज 85 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई। 
 
फिल्म का कलेक्शन अब 20 करोड़ के ऊपर जाने की संभावना भी नहीं है। फिल्म की लागत और विभिन्न राइट्स के बेचने के बाद लगभग 35 करोड़ का नुकसान इस फिल्म से बताया जा रहा है जो कि बहुत तगड़ा है। 
 
अय्यारी नीरज की सबसे कमजोर फिल्म है। दर्शकों को यकीन ही नहीं हुआ कि स्पेशल 26, ऐ वेडनेस डे, बेबी और एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी जैसी बेहतरीन फिल्म निर्देशित करने वाले नीरज ने यह फिल्म बनाई है। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख