Hanuman Chalisa
✕

जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहा इस फेमस खलनायक का बेटा

Updated: रविवार, 11 नवंबर 2018 (12:54 IST)
जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक और स्टार किड्स डेब्यू करने जा रहा है। बॉलीवुड के फेमस खलनायक डैनी डेंनजोंगपा के बेटे रिनजिंग बहुत ही जल्द एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर फिल्म से डेबनयू करने जा रहे है।
 
रिनजिंग की इस फिल्म की शूटिंग 2019 से शुरू होगी। खबरों के अनुसार इस फिल्म का नाम स्कॉड है, जिसमें जबरदस्त एक्शन दिखाई देगा। खुद डैनी ने इस बात को कन्फर्म किया है।
 
डैनी ने कहा कि मुझे खुशी है कि रिनजिंग फाइनली डेब्यू करने जा रहे हैं। यह मेरे परिवार और मेरे लिए गर्व का क्षण है। हालांकि अभी रिनजिंग को बहुत मेहनत करनी होगी। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, यह एक अच्छी ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। रिनजिंग ने अपने डेब्यू के लिए मुझसे किसी प्रकार की मदद नहीं ली है। 
 
फिल्म के बारे में रिनजिंग ने कहा कि जब मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ी तो मुझे लगा कि मेरी लॉन्चिंग के लिए यह एक बेहतरीन फिल्म होगी। अभी मैं इस फिल्म के लिए रोजाना 2 घंटे की 2 बार ट्रेनिंग कर रहा हूं। 
 
टाइगर श्रॉफ के साथ रिनजिंग की काफी अच्छी दोस्ती है। दोनों एक साथ जिम में कसरत करते हैं।

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख