Daily Horoscope
✕

डेज़ी ईरानी का खुलासा... 6 साल की उम्र में हुआ था बलात्कार

Published: शुक्रवार, 23 मार्च 2018 (16:25 IST)
50 के दशक में बाल कलाकार के रूप में धूम मचाने वाली डेज़ी ईरानी ने हाल ही में खुलासा किया है कि 6 वर्ष की उम्र में उनके साथ बलात्कार हुआ था। वे तब मद्रास में आउटडोर शूट के लिए 'हम पंछी एक डाल के' की शूटिंग के लिए गई हुई थी। मुंबई मिरर नामक अखबार से बात करते हुए डेज़ी ने अपनी आपबीती बताई। 
 
डेज़ी ने कहा कि जिस आदमी ने मेरे साथ यह किया वह मेरा गार्जियन था। एक रात उसने होटल के रूम में मुझे बुलाया। बेल्ट से मारा और गलत काम किया। बाद में धमकी दी कि अगर मैंने मुंह खोला तो वह मुझे जान से मार देगा। 
 
डेज़ी के अनुसार इस घटना के वर्षों बाद वे इस बारे में बात करने की और दुनिया को बताने की हिम्मत जुटा पाई हैं। डेज़ी के अनुसार उस शख्स का नाम नज़र था और वह प्रसिद्ध गायिका जोहराबाई अम्बेवाली का रिश्तेदार था। अब वह इस दुनिया में नहीं है। 
 
डेज़ी ने कहा कि उस घटना के बाद वह अपनी बहनों हनी ईरानी (फरहान और ज़ोया अख्तर की मां) तथा मेनका ईरान (फराह और साजिद खान की मां) को लेकर की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गई थी। 
 
डेज़ी से जब पूछा गया कि वे इतने वर्षों बाद क्यों इस घटना के बारे में बता रही हैं? डेज़ी ने जवाब दिया ताकि टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे बच्चों के माता-पिता सावधानी बरतें। 

4 पालतू कुत्तों को विदा करते हुए भावुक हुए अभिनेता शरद कपूर, वायरल वीडियो ने फैंस को किया परेशान

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख