शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. corona virus kanika kapoor discharge from hospital
Written By
Last Modified: सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (10:48 IST)

कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटीं सिंगर कनिका कपूर, छठी जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव

कोरोना वायरस से जंग जीतकर घर लौटीं सिंगर कनिका कपूर, छठी जांच रिपोर्ट भी आई नेगेटिव - corona virus kanika kapoor discharge from hospital
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। कनिका कोरोना वायरस से जंग जीत कर घर लौट आई हैं। कनिका के पहले चारों टेस्ट उनके पॉजिटिव आए थे। लेकिन शनिवार को हुआ पांचवां टेस्ट निगेटिव आया था। अब खबर आ रही है कि उनका छठा टेस्ट भी निगेटिव आया है और उनके अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।

 
कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कनिका कपूर को 20 मार्च को लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (पीजीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि घर लौटने के बाद भी कनिका को सतर्कता बरतने को कहा गया है। डॉक्टर्स की सलाह पर कनिका कपूर को अपने घर में 14 दिनों तक क्वारनटीन में रहना पड़ेगा।
 
बता दें, कनिका कपूर के जब कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई थी तो सभी सकते में आ गए थे। कनिका पर आरोप था कि वे विदेश से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए वहां से भाग निकली थीं। उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया।