sundarkand
✕

कुली नं. 1 की रिलीज टली, अब इन तीन तारीखों में से किसी एक पर होगी रिलीज़

Updated: शुक्रवार, 27 मार्च 2020 (12:02 IST)
कोरोना वायरस के कहर से बॉलीवुड फिल्मों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है और इसका असर लंबे समय तक देखा जाएगा। 
 
दिवाली, क्रिसमस, ईद पर रिलीज होने वाली फिल्में अब शायद ही इन डेट्स पर रिलीज हो सके। इसका असर दूसरी फिल्मों की रिलीज पर भी पड़ा है। 
 
कब कोरोना वायरस का कहर खत्म होगा? 
कब फिर से शूटिंग शुरू होगी? 
कैसे कलाकारों की तारीख फिर से मिल पाएगी? 
ऐसे तमाम प्रश्न इस समय फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के दिमाग में कौंध रहे हैं। 
 
वरुण धवन और सारा अली खान की फिल्म कुली नं 1, जिसका निर्देशन वरुण के‍ पिता डेविड धवन कर रहे हैं, एक मई को रिलीज होने वाली थी। 
 
अब इस तारीख को ‍फिल्म के रिलीज होने की संभावना नहीं है। फिल्म का कुछ काम भी बाकी है। प्रचार-प्रसार भी नहीं हुआ है। 
 
फिल्म से जुड़े लोगों का कहना है कि नई रिलीज डेट ढूंढी जा रही है। तीन तारीख तय हुई हैं- 12 जून, 10 जुलाई और 17 जुलाई, इनमें से किसी एक तारीख को लॉक किया जाएगा। 
 
कुली नं 1 इसी नाम से बनी फिल्म का रीमेक है जिसका निर्देशन भी डेविड धवन ने किया था। इस फिल्म में गोविंदा और करिश्मा कपूर लीड रोल में थे और बॉक्स ऑफिस पर यह सुपरहिट रही थी। 
 

Show comments

जाह्नवी कपूर ने पेरिस में BoF 500 गाला में बिखेरा देसी ग्लैमर, ऑफ-व्हाइट साड़ी में लगाया बोल्डनेस का तड़का

'पहला प्यार दूसरी बार' के गाने 'पुराने दिन' के साथ फिर लौटीं आयुष्मान खुराना संग रोचक कोहली की स्कूल टाइम की यादें

कभी सोने के लिए नहीं थी छत, खाने को नहीं था अन्न, 27 पैसे लेकर मुंबई आए थे जावेद अख्तर, पत्नी शबाना आजमी ने सुनाई संघर्ष की कहानी

अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लुजन' का दुनियाभर में तूफान, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

'बॉर्डर 2' को प्रमोट न करने पर दिलजीत दोसांझ पर भड़के मीका सिंह, बोले- बॉलीवुड से दिक्कत है तो फिल्में क्यों करते हो?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख