Daily Horoscope
✕

कॉमेडियन कपिल शर्मा को हुआ गलती का अहसास

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (23:13 IST)
मुंबई। अपने साथी कलाकार सुनील ग्रोवर से झड़प तो कभी शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे बड़े बॉलीवुड कलाकारों के साथ शूटिंग रद्द करने वाले हास्य कलाकार कपिल शर्मा का मानना है कि यह साल शुरू से ही उनके लिए कुछ खास नहीं रहा।
 
अभिनेता और हास्य कलाकार ने हालांकि अब कहा है कि उनके व्यवहार से जुड़े मुद्दे उनके काम के व्यस्त कार्यक्रम की वजह से थे। कपिल ने कहा, मैंने खुद को काफी नुकसान पहुंचाया है और मुझे लगता है कि तीन और महीने बीत जाएंगे जिसके बाद मैं पूरी तरह उबर जाऊंगा। लोग मुझसे सुनील के साथ हुई लड़ाई के बारे में पूछते हैं और मैं सहमत हूं कि यह मेरी गलती थी। 
 
कपिल ने कहा, लोगों को लगता है कि मुझे किसी के साथ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, अगर कोई मुझसे पूछता कि मैं क्यों चिल्लाया और उसे गाली दी तो मैं उसे बताता। वैसे वो भी मुझ पर चिल्लाया था। अभिनेता अपनी आने वाली फिल्म ‘फिरंगी’ के ट्रेलर लांच के मौके पर बोल रहे थे।


कपिल ने कहा कि उनकी कभी भी सुनील से बड़ी लड़ाई नहीं हुई, लेकिन चीजों को बेवजह तूल दिया गया। उन्होंने कहा कि वे सुनील का सम्मान करते हैं और उनके साथ फिर मिलकर काम करना चाहेंगे। (भाषा)
 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख