Daily Horoscope
✕

बेड से गिरकर घायल हुईं भारती सिंह, जाना पड़ा अस्पताल

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (10:52 IST)
Bharti Singh injured: कॉमेडियन भारती सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह रोजाना वीडियो ब्लॉग बनाकर मजेदार चीजें और किस्से शेयर करती रहती हैं। लेकिन हाल ही भारती सिंह के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा।
 
भारती सिंह ने एक वीडियो शेयर करके बताया कि वो घर में अपने बेड से नीचे गिर गईं। भारती सिंह के यह हादसा तब हुआ जब वो अपने बेड पर बैठकर सिर की मसाज करवाते हुए फोन चला रही थीं। इस वजह से भारती की कमर में चोट लग गईं। 
 
भारती सिंह ने बताया कि फोन देखते-देखते वह यह भूल गईं कि कहां बैठी हैं। उन्होंने पीछे की तरफ हाथ रखना चाहा, लेकिन वहां कुछ नहीं था, और वह सीधे नीचे गिर पड़ीं। वीडिटो में वह कह रही हैं, मेरी कमर में बहुत दर्द है। मैं कल बेड से गिर गई। मेरे हाथ में फोन था, और ध्यान भटक गया।
 
उन्होंने कहा, मसाज वाली उन्हें सिर में तेल लगा रही थी। तभी वह अचानक पीछे झुक गईं और बेड से नीचे जमीन पर गिर पड़ीं। उस वक्त बहुत हंसी आई, और फनी लग रहा था। मसाज वाली ने भी किसी तरह हंसी कंट्रोल की थी। लेकिन अब भारती की हालत खराब है।
 
भारती कहती हैं, मैं इतनी जोर से गिरी..और एक मोटी लड़की जब गिरे तो उसकी खुद की हंसी निकल जाती है। मैं बहुत बदतमीज हूं इस मामले में। मैं गिरती हूं, और कोई गिरता है तो मैं उठाती तो हूं, पर हंसते-हंसते उठाती हूं। 
 
हालांकि एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला कि भारती को कोई गंभीर चोट नहीं आई है और वह ठीक है। डॉक्टर ने उन्हें फुल बेड रेस्ट लेने की सलाह दी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख