ramcharitmanas

यशराज फिल्म्स ने मिलाया नेटफ्लिक्स संग हाथ, साथ मिलकर बनाएंगे फिल्में और वेब सीरीज

Updated: शुक्रवार, 15 सितम्बर 2023 (15:57 IST)
netflix and yrf partnership: प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स संग हाथ मिलाया है। दोनों साथ फिल्में और सीरीज बनाएंगे। यशराज फिल्म्स और नेटफ्लिक्स की साझेदारी का पहला प्रोजेक्ट ‘द रेलवे मेन’ है, जो चार हिस्सों की एक सीरीज़ होगी, जिसमें आर. माधवन, के. के. मेनन, दिव्येंदु शर्मा और बाबिल खान जैसे कलाकार शामिल हैं।
 
इस सीरीज़ को नवोदित निर्देशक शिव रवैल ने निर्देशित किया है। वहीं दूसरी फिल्म महाराज होगी। इस फिल्म से जुनैद खान डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म महाराज में जयदीप अहलावत, शर्वरी और शालिनी पांडे जैसे कलाकार भी शामिल हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ने किया है।
 
नेटफ्लिक्स इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट, कॉन्टेंट, मोनिका शेरगिल ने कहा, हम अपने दर्शकों को ऐसी सीरीज़ और फिल्में दिखाने के लिए उत्सुक हैं, जिनसे वो जुड़ते हैं और पसंद करते हैं। हम आगे ऐसी और पेशकश दिखाना चाहते हैं। यशराज फिल्म्स ने भारतीय फिल्ममेकिंग में एक नए युग की शुरुआत की थी। वे इस इंडस्ट्री के सबसे सम्मानित स्टोरीटेलर्स में से एक हैं। 
 
उन्होंने कहा, फिल्म कभी-कभी से लेकर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे तक, और फिल्म वॉर से लेकर पठान तक, उनकी बेहतरीन कहानियां हमारी जिंदगी का हिस्सा रही हैं और हर दौर में दर्शकों को लुभाती रही हैं। हमें यकीन है कि हम साथ मिलकर बढ़िया फिल्मों और सीरीज़ के साथ सारी दुनिया का अभूतपूर्व रूप से मनोरंजन करते रहेंगे।
 
यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा, वायआरएफ का मिशन है दुनिया को भारत की मनोरंजक, प्रेरणादायक और बेमिसाल कहानियां दिखाना। नेटफ्लिक्स दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमर है, जो हमें 190 से ज्यादा देशों में अपनी कहानियां पेश करने का मौका देता है। यह साझेदारी वायआरएफ को एक स्टोरीटेलर के रूप में नए दर्शकों के सामने स्थापित करेगी, जहां दर्शकों को भी अपनी भाषाओं में भारतीय कहानियां देखने का मौका मिलेगा। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

स्पाइडर-मैन बनने से पहले टॉम हॉलैंड को मिली थी ऐसी भविष्यवाणी, ड्राइवर की एक बात ने बढ़ा दिया था स्टार का कॉन्फिडेंस

क्या मोरक्को के फुटबॉलर बोनो को डेट कर रही हैं नोरा फतेही? शो में एक सवाल पर एक्ट्रेस का रिएक्शन हुआ वायरल

AI डीपफेक बनाने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर, बोलीं- अब इंटरनेट पर नहीं छिप पाएंगे आरोपी, होगी कानूनी कार्रवाई

रणबीर कपूर के रामायण में रकुल प्रीत सिंह का शूर्पणखा अवतार क्यों हो रहा वायरल? एक्ट्रेस ने खोला किरदार चुनने का राज

क्या शाहरुख खान के घर बजने वाली है शहनाई? आर्यन खान और विनी तकायर की वायरल आउटिंग ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख