सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. choreographer shiamak davar mother passes away at age of 99
Written By
Last Modified: गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (16:13 IST)

मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां का निधन, 99 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Choreographer
Photo - Facebook
बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर श्यामक डावर की मां पूरन डावर का निधन हो गया है। वह 99 साल की थीं और उम्र संबंधी होने वाली दिक्कतों के चलते बीमार थीं। श्यामक डावर की मां के निधन पर कई सितारों ने शोक जताया है।
 
श्यामक डावर बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं। उन्हें फिल्म 'दिल तो पागल है' के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिल चुका है। श्यामक डावर को जुलाई, 2011 में भारत और दुनिया भर में एंटरटेनमेंट फील्ड में उनके योगदान के लिए मिडिलसेक्स यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गई थी। 
 
श्यामक डावर बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। वह हॉलीवुड ब्रायन एडम्स, ओपरा विन्फ्रे, टॉम क्रूज, रिचर्ड गियर, विल स्मिथ और स्टीव वॉन्डर के साथ काम कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें
Junior NTR ने Lamborghini के Special Number के लिए चुकाए 17 लाख रुपए