Hanuman Chalisa
✕

नुसरत भरुचा की हॉरर फिल्म 'छोरी' का रोंगटे खड़े कर देने वाला टीज़र रिलीज

नुसरत भरुचा अभिनीत, अमेज़ॅन ओरिजिनल मूवी 'छोरी' एक सुनसान गाँव में असामान्य गतिविधि से जुड़ी उनके अनुभव की घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

Updated: मंगलवार, 9 नवंबर 2021 (14:08 IST)
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज़, क्रिप्ट टीवी और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, छोरी 26 नवंबर 2021 को दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार है।
 
अक्टूबर की शुरुआत में, प्राइम वीडियो ने दर्शकों को अपनी आगामी हॉरर फिल्म "छोरी" के मोशन पोस्टर के साथ एक विसुअल ट्रीट दी थी और आज निर्माताओं ने टीज़र रिलीज़ कर दिया है जिसके जरिये छोरी की दुनिया की एक झलक साझा की गई है।
 
टीज़र शहर से एक सुनसान गांव तक साक्षी (नुशरत भरुचा द्वारा अभिनीत) के सफ़र के बारे में है, जहां वह सभी पैरानॉर्मल चीजों का अनुभव करती है। यह फिल्म 26 नवंबर को प्राइम वीडियो पर भारत और दुनियाभर के 240 देशों और क्षेत्रों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 
 
टीज़र में रोंगटे खड़े कर देने वाले डरावनी झलक दिखाई गयी है जिसने फ़िल्म के प्रति सभी को उत्सुक कर दिया है! गाँव में उनके द्वारा देखे जाने वाले सभी ड्रामा के पीछे का रहस्य ही छोरी को एक बेहद दिलचस्प वॉच बनाता है।
 
विशाल फुरिया द्वारा निर्देशित और भूषण कुमार, कृष्णन कुमार, विक्रम मल्होत्रा, जैक डेविस और शिखा शर्मा द्वारा निर्मित है। इसमें नुसरत भरुचा की मुख्य भूमिका के साथ-साथ मीता वशिष्ठ, राजेश जायस, सौरभ गोयल और यानिया भारद्वाज अहम किरदार निभा रही हैं।
 
निस्संदेह, "छोरी" एक ऐसी रोमांचक थ्रिलर होने का वादा करती है जिसे दर्शक निश्चित रूप से मिस नहीं करना चाहेंगे।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख