dharma sangrah

लाखों रुपए लेकर अमीषा पटेल ने किया महज 3 मिनट परफॉर्म, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Updated: बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल भले ही फिल्मों में कम नजर आती हैं लेकिन वह अक्सर विवादों में फंसती रहती हैं। हाल ही में अमीषा पटेल खंडवा जिले में मां नवचंडी देवीधाम के आयोजन में पहुंचीं थीं। एक्ट्रेस ने कार्यक्रम में एक घंटे की प्रस्तुति देने के लिए करीब 4 लाख रुपए फीस ली थी।

 
लेकिन अमीषा पटेल सिर्फ 3 मिनट की प्रस्तुति देकर ही रवाना हो गईं। इसके बाद एक्ट्रेस के खिलाफ सिटी कोतवाली में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया गया है। अमीता पर आरोप लगा है कि उन्होंने फीस लेने के बाद भी कार्यक्रम में 'अधूरी परफॉर्मेंस' दी। 
 
वहीं इस मामले पर अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए अपना पक्ष रखा है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में 23 अप्रैल को नवचंडी महोत्सव 2022 अटेंड किया था। स्टार फ्लैश एंटरटेनमेंट और मिस्टर अरविंद पांडे ने हमें बेहद बुरी तरह ऑर्गेनाइज किया। मुझे अपनी जान का खतरा दिखा लेकिन मैं लोकल पुलिस का धन्यवाद करना चाहूंगी जिन्होंने मेरा ध्यान रखा।
 
वहीं इस मामले में थाना प्रभारी ईश्वर सिंह चौहान का कहना है कि फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल के आयोजन वाले दिन मैं भी वहां पर था। लोगों की भीड़ जरूर थी लेकिन किसी तरह की अभद्रता नहीं हुई। किसी अन्य तरह की आशंका को लेकर मौके पर कोई जानकारी नहीं लगी।
 

Show comments

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

पलक तिवारी के रॉयल एथनिक लुक ने मचाई सनसनी, ऑलिव ग्रीन आउटफिट में ढाया कहर

करीना कपूर-सैफ अली खान के घर बप्पा का अनोखा स्वागत, नन्हे जेह ने हाथों से बनाई इको-फ्रेंडली गणपति की मूर्ति

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख