सम्बंधित जानकारी
- Viral Photos: कियारा की ड्रेस पर सवाल, वाणी को पुराने दिन आए याद, कृति ने ढाया गजब
- कंगना रनौट के Lock Upp में हदें पार: एक ने कहा गटर तो दूसरी ने कहा मुनव्वर फारूकी के अंडरवियर धो
- भूलभुलैया 2 का ट्रेलर रिलीज: हॉरर और ह्यूमर के साथ मंजूलिका की वापसी
- मौसमी चटर्जी को आंटी की अजीब जिद के कारण करनी पड़ी थी शादी
- आमिर खान ने बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के लिए शेयर किया प्रेरक संदेश: रे चाचू, ऑल इज वेल
आशिकी 2 की रिलीज के 9 साल पूरे होने पर श्रद्धा कपूर ने कहा, "आरोही मेरे जीवन में आई, और सब कुछ बदल दिया"
श्रद्धा कपूर की म्यूजिकल रोमांस फिल्म 'आशिकी 2' को आज रिलीज हुए 9 साल हो गए है। इस फिल्म में श्रद्धा आरोही के किरदार में नजर आई थी। उन्होंने फिल्म को जीवन बदलने वाले अवसर के रूप में वर्णित किया और सभी को उस प्यार के लिए धन्यवाद दिया जो अभी भी मिल रहा है।
इसके बारे में बात करते हुए श्रद्धा ने साझा किया, "'आरोही' मेरे जीवन में आई, और सब कुछ बदल दिया। उन सभी की आभारी हूं जिन्होंने मुझे आरोही के रूप में इतना प्यार दिया। जब लोग लंबे समय के बाद भी फिल्म को, गाने और कहानी को याद करते हैं तो यह प्रेरित करता है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं मोहित सूरी सर को भी धन्यवाद देना चाहूंगी कि उन्होंने मुझे यह किरदार और जीवन भर का मौका दिया, यह हमेशा मेरे साथ जिएगा और रहेगा।"
बता दें, यह हिट फिल्म एक असफल गायक राहुल (आदित्य रॉय कपूर) की कहानी है कि कैसे वह आरोही (श्रद्धा) से मिलता है और उसके प्यार में पड़ जाता है, जो एक बार में गाना गाती है। आत्म-विनाशकारी मोड पर जाने के दौरान वह एक फेमस सिंगर बनने में उसकी मदद करता है।
श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म में नजर आएंगी।
