Hanuman Chalisa
✕

तीसरी बार मां बनने जा रहीं पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स, सोशल मीडिया के जरिए दी खुशखबरी

Updated: बुधवार, 13 अप्रैल 2022 (12:33 IST)
मशहूर अमेरिकी पॉपस्टार ब्रिटनी स्पीयर्स तीसरी बार मां बनने वाली हैं। 40 वर्षीय ब्रिटनी पहले से दो बच्चों की मां हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह गुडन्यूज फैंस के साथ शेयर की है।


ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखा, 'मैंने अपनी माउ ट्रिप के लिए काफी वजन कम किया था, शायद वापस बढ़ाने के लिए। मैं सोच रही थी कि मेरे पेट को क्या हुआ? मेरे हसबैंड ने कहा कि तुम फूड प्रेग्नेंट हो, तो मैंने प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया...और मैं प्रेग्नेंट हूं।'
 
उन्होंने आगे लिखा, ये मुश्किल है, क्योंकि जब मैं प्रेग्नेंट थी, मुझे पेरिनेटल डिप्रेशन था। मैं कहना चाहूंगी कि ये एकदम हॉरिबल है। महिलाएं पहले इसके बारे में बात नहीं करती थीं। अगर कोई प्रेग्नेंट महिला इस बारे में बात करती थी तो बहुत से लोग इसे खतरनाक मानते थे, लेकिन अब महिलाएं इसके बारे में रोज बात करती हैं।
 
वहीं ब्रिटनी के मंगेतर सैम ने एक तस्वीर साझा करते हुए कहा, मुझे गर्व है कि मैं पिता बनने वाला हूं जिसका मुझे इंतजार था। मैं पिता के रिश्ते को हल्के में नहीं लेता बल्कि शादी और बच्चे प्यार, सम्मान भरा रिश्ता है जिनसे हमारे घर का हर एक कोना रौशन होता है और चारों तरफ किलकारियां गूंजती हैं, जो सन्नाटे को खत्म करने में कायम हैं।
 
उन्होंने पोस्ट का कैप्शन दिया, 'शादी और बच्चे प्यार और सम्मान से भरे एक मजबूत रिश्ते का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। पितृत्व एक ऐसी चीज है जिसका मैंने हमेशा इंतजार किया है और मैं इसे हल्के में नहीं लेता। यह अब तक का सबसे महत्वपूर्ण काम है।'
 
बता दें, ब्रिटनी ने केविन फेडरलाइन से शादी की थी, जिनसे उनको दो बच्चे हैं- सीन प्रेस्टन जोकि 16 साल के हैं और 15 साल की जेडेन जेम्स हैं। वह अब अपने मंगेतर सैम असगरी के पहले बच्चे की मां बनने वाली हैं।
 

Show comments

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर का महासंग्राम: जब एक साथ टकराएंगी रोमांस, खेल और हॉरर की 10 फिल्में

पहला प्यार दूसरी बार मूवी प्रिव्यू: दोस्ती, ड्रामा और दिल का री-यूनियन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क का खुलासा, दो महिलाओं समेत 4 गिरफ्तार

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद अलर्ट पर बॉलीवुड, सलमान-अक्षय के घरों में बुलेटप्रूफ ग्लास लगाने का काम शुरू

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख