dharma sangrah
✕

ब्रीद - इनटू द शैडोज 2 : अमित साध ने अपने किरदार कबीर को लेकर कही यह बात

Updated: गुरुवार, 10 नवंबर 2022 (18:08 IST)
अमेजन ओरिजिनल सीरीज 'ब्रीद : इनटू द शैडोज़ सीजन 2' का प्रीमियर प्राइम वीडियो पर हो गया है। इस सीरीज को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर से जहां अभिषेक बच्चन, अमित साध, निथ्या मेनन, नवीन कस्तूरिया, सैयामी खेर और इवाना कौर अपने किरदार को रिप्राइज कर रहे हैं, वहीं नवीन कस्तूरिया सीजन 2 में नई एंट्री हैं।

 
इस सीरीज में अमित साध एक अनुभवी एक्टर हैं क्योंकि उन्होंने ब्रीद सीरीज की शुरुआत से ही कबीर सावंत की भूमिका निभाई हैं। ऐसे में अभिनेता ने किरदार के साथ अपने खास संबंध का खुलासा किया कि वह पिछले 6 सालों से उनके जीवन का हिस्सा रहा है। 
 
अमित साध कहते हैं, मुझे लगता है कि इन सालों मैं कबीर के साथ जिया हूं इसलिए दोबारा शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे सीरीज को दोबारा देखने की जरूरत नहीं पड़ी। मैं कबीर के साथ लंबे समय तक रहा, 6 साल तक। इसने मुझे तब तक नहीं छोड़ा, जब तक मुझे नहीं लगा कि यह सीजन खत्म हो गया है।
 
उन्होंने आगे कहा, हमने अपने जीवन के अलग अलग स्टेज में ब्रीद के तीन सीजन को फिल्माया और ईमानदारी से कहूं तो मुझे यह भी नहीं पता था कि जब हम सीज़न 1 की शूटिंग कर रहे थे, तब सीरीज़ का सीज़न 2 होगा और यह इस स्तर पर पहुंचेगा जहां यह अभी है।
 
अमित ने आगे कहा, मैं मयंक को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह किरदार दिया और मुझे चमकने का मौका दिया। कई बार एक अभिनेता के तौर पर आपको फिल्मों या काम में वो आजादी नहीं मिलती जो आप चाहते है, लेकिन मुझे लगता है कि मयंक ने मुझे बहुत आजादी दी है कि अंदर से डर और झिझक दूर हो गई है, और इस वजह से मुझे लगता है कि मैं एक अच्छा कबीर बनने में सक्षम हूं।
 
अबुदंतिया एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, आठ-एपिसोड की यह ओरिजिनल सीरीज मयंक शर्मा द्वारा निर्देशित हैं, जिन्होंने अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ सीजन 2 का सह-निर्माण भी किया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख