Hanuman Chalisa

बॉक्स ऑफिस पर तूफान: ‘बॉर्डर 2’ ने चार दिन में मचाया कोहराम, आंकड़े देखकर चौंक जाएंगे

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 27 जनवरी 2026 (12:26 IST)
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज़ के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तूफान मचाया है कि इंडस्ट्री के सारे प्री-रिलीज़ अनुमान पीछे छूट गए हैं। फिल्म ने अपने एक्सटेंडेड वीकेंड में उम्मीद से कहीं ज्यादा शानदार प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया है कि यह एक फुल-फ्लेज्ड ब्लॉकबस्टर की ओर तेजी से बढ़ रही है।
 
फिल्म की रफ्तार को देखकर साफ है कि इसे रोक पाना फिलहाल किसी के लिए आसान नहीं है। सोशल मीडिया पर जो ट्रोल्स और निगेटिव बातें हो रही थीं, उन्हें अब फिल्म के धमाकेदार बॉक्स ऑफिस नंबर पूरी तरह शांत कर चुके हैं।

रिपब्लिक डे बना गेमचेंजर, कारोबार को मिला जबरदस्त बूस्ट

रिपब्लिक डे की छुट्टी ने ‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। शुक्रवार से सोमवार तक चले इस एक्सटेंडेड वीकेंड में फिल्म ने शानदार ग्रोथ दिखाई। जैसे-जैसे वीकेंड आगे बढ़ा, शहरी सेंटर्स में भी ऑडियंस की संख्या तेजी से बढ़ती गई।
 
वहीं, मास सर्किट्स में फिल्म पहले दिन से ही जबरदस्त रिस्पॉन्स पा रही है। खास तौर पर हिंदी हार्टलैंड के कई सिनेमाघरों में हाउसफुल जैसी स्थिति देखने को मिली, जहां कुछ जगहों पर क्षमता से ज्यादा भीड़ के कारण सीटों की उपलब्धता तक चुनौती बन गई।

चार दिन में 193.48 करोड़ रुपये, बना हालिया वर्षों का बड़ा रिकॉर्ड

फिल्म ने शुक्रवार को 32.10 करोड़ रुपये, शनिवार को 40.59 करोड़ रुपये, रविवार को Sun 57.20 करोड़ रुपये और सोमवार को 63.59 रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 
 
फिल्म के डे-वाइज कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘बॉर्डर 2’ ने हर दिन नया बेंचमार्क सेट किया है। पहले ही हफ्ते के एक्सटेंडेड वीकेंड में फिल्म ने कुल 193.48 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जो इसे हालिया समय की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल कर देता है।
 
यह जबरदस्त ओपनिंग इस बात का संकेत है कि ‘बॉर्डर 2’ अब सिर्फ हिट नहीं, बल्कि ब्लॉकबस्टर ट्रेंड में मजबूती से एंटर कर चुकी है।

असली परीक्षा अब वीकडे पर, रन कितना लंबा होगा?

अब इंडस्ट्री की नजर मंगलवार से गुरुवार तक के वीकडे कलेक्शन पर टिकी हुई है। यही दिन तय करेंगे कि ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस रन कितना लंबा और कितना मजबूत रहने वाला है। अगर वीकडे होल्ड भी मजबूत रहता है, तो फिल्म कई नए लाइफटाइम रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है।

Show comments

बड़े पर्दे पर दिखेगा राम मंदिर आंदोलन का इतिहास, फिल्म में अनुपम खेर बनेंगे अशोक सिंघल, शेयर किया फर्स्ट लुक

'रामायणम्' का मेगा स्कूल कैंपेन शुरू, 400 से ज्यादा स्कूलों में नई पीढ़ी से जुड़ रही है महागाथा

'मैक्स, मिन एंड म्याऊजाकी' का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज, दिखेगी रिश्तों, बिछड़ने और उम्मीद की कहानी

चेक बाउंस केस: राजपाल यादव फिर जाएंगे सलाखों के पीछे! कोर्ट ने सुनाई 3 महीने जेल की सजा

राजेश शर्मा की सेहत को लेकर अक्षय कुमार हुए चिंतित, बोले- जल्दी ठीक हो जा यार

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख