बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी कपकमिंग फिल्म '83' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं रणवीर ने अब अपनी एक और फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' पर काम करना शुरू कर दिया हैं।
बीते दिनों 'जयेशभाई जोरदार' से रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक सामने आया था। अब रणवीर की इस फिल्म में एक और बेहतरीन कलाकार की एंट्री हो गई है। बोमन ईरानी को 'जयेशभाई जोरदार' में रणवीर सिंह के पिता का किरदार निभाने के लिए साइन किया गया है।
इस फिल्म को लेकर बोमन ईरानी ने कहा, 'जयेशभाई जोरदार' की स्क्रिप्ट दुर्लभ है जो एक शानदार और जीवंत कहानी को बयां करती है। मेरे लिए दिव्यांग एक देखे जाने योग्य लेखक और निर्देशक हैं और उनके जैसी प्रतिभा कई सालों में एक बार आती है। उन्होंने कुछ ऐसा लिखा है जो विचारोत्तेजक है और जिसमें हास्यास्यत्मक व मनोरंजन तरीके से एक मजबूत संदेश दी गई है।

लेखक-निर्देशक दिव्यांग ठाकुर द्वारा निर्देशित 'जयेशभाई जोरदार' गुजराती पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। रणवीर इसमें एक गुजराती शख्स की भूमिका में नजर आएंगे।