Hanuman Chalisa
✕

बिजली का बिल देख उड़े बॉलीवुड सितारों के होश, बिजली विभाग को सुनाई खरी-खोटी

Updated: सोमवार, 29 जून 2020 (13:48 IST)
बॉलीवुड सेलेब्स अपनी लग्जरी लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इन दिनों ये बॉलीवुड सितारे अपने बिजली के बिल को देखकर हैरान है। बीते कुछ समय में कई बॉलीवुड और टीवी सितारे शिकायत कर चुके हैं कि उनका बिजली का बिल अचानक से बहुत बढ़ गया है।

 
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपने बिजली बिल की एक तस्वीर शेयर की थी और बिजली विभाग को फटकार लगाई थी। जिसके बाद बाकी सितारे भी इस मुद्दे पर बिजली विभाग की पोल खोलते नजर आए।
 
तापसी पन्नू ने लिखा था, 'मुझे ये बात नहीं समझ आ रही है कि बीते तीन महीने में मैंने अपने घर में ऐसा कौन सा उपकरण का इस्तेमाल कर लिया है जो मेरा बिजली बिल 3 हजार से 35 हजार रुपए हो गया है। बिजली विभाग किस हिसाब से ये बिल बना रहा है।' 
 
एक दूसरे ट्वीट ने तापसी ने बताया, अब ये उस अपार्टमेंट का बिल है जहां कोई रहता नहीं है। हफ्ते में सिर्फ एक बार जाया जाता है वो भी सिर्फ साफ-सफाई के लिए। लेकिन अब मुझे चिंता है कि कही इस अपार्टमेंट का कोई इस्तेमाल तो नहीं कर रहा, वो भी हमे बिना बताए। क्या पता आपने हमें सच्चाई बता दी हो।
 
वहीं नेहा धूपिया ने भी मुंबई बिजली विभाग की फटकार लगाते हुए लिखा कि, 'मेरा बिजली बिल भी इस बार बहुत ज्यादा आया है।
 
सीरियल भाभी जी घर पर है स्टार सौम्या टंडन ने बताया कि, 'हर बार मेरा बिल 8000 रुपए के आसपास आता है लेकिन इस बार मुझे बिजली विभाग को 28000 रुपए का भुगतान करना पड़ा है।
 
अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए अपनी बात रखी है। रेणुका ने लिखा, मेरा बिजली बिल का 8 मई को करीब 5510 आया था लेकिन वही बिल अगले महीने यानि जून में बढ़कर 29,700 आया है। पता चला था कि ये बिल मई और जून दोनों का जोड़ के लेकिन फिर बताया गया कि मई का बिल 18080 रुपए है। मेरा बिल 5510 रुपये 18080 रुपये कैसे हो गया?
 


इसके अलावा पुलकित सम्राट, वीर दास, ऋचा चड्ढा, काम्या पंजाबी और डीनू मोरया जैसे सितारों ने भी अपना बढ़ता बिल बताकर बिजली विभाग को फटकार लगाई है। 
 

Show comments

डेढ़ साल की मुश्किलों में सलमान खान बने सबसे बड़ी ताकत, अपूर्व लाखिया ने बताया कैसे पूरी हुई ‘मातृभूमि’ की जर्नी

'प्रताप' में पुलिस अधिकारी बने अमित साध, बताया कैसे हर किरदार को निभाने के लिए करते हैं अलग तैयारी

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख