• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Bollywood News, Sanjay Dutt
Written By
Last Modified: मुंबई , रविवार, 10 जुलाई 2016 (18:12 IST)

संजय दत्त फिर बनेंगे खलनायक!

Bollywood News
मुंबई। बॉलीवुड के 'माचो मैन' संजय दत्त सिल्वर स्क्रीन पर फिर से खलनायक का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं।
संजय ने वर्ष 1993 में प्रदर्शित सुभाष घई की फिल्म 'खलनायक' में खलनायक का किरदार निभाया था। फिल्म में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित की भी अहम भूमिका थी। फिल्म में संजय के किरदार का नाम बल्लू बलराम था।
 
बॉलीवुड में चर्चा है कि सुभाष घई 'खलनायक' का रीमेक बनाने जा रहे हैं। सुभाष घई के 'मुक्ता आर्ट' और संजय दत्त प्रोडक्शंस ने इस साल के अंत तक 'खलनायक रिटर्न्‍स' के निर्माण के लिए एक समझौता किया है। 
 
घई ने कहा कि संजय दत्त बल्लू बलराम का किरदार निभाएंगे, जो 20 साल बाद जेल से बाहर आएगा। पटकथा अंतिम चरण में है। एक बार यह पूरी हो जाने पर हम बाकी कलाकार आदि के बारे में बताएंगे। नया निर्देशक फिल्म की कमान संभालेगा। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में ‘सुल्तान’ ने मचाया धमाल, कमाए रिकार्ड 15 करोड़