suvichar

67 साल की हुईं रेखा, बचपन से ही देखती थीं अभिनेत्री बनने का ख्वाब

Updated: रविवार, 10 अक्टूबर 2021 (17:43 IST)
बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रेखा आज 67 साल की हो गई हैं। 10 अक्टूबर 1954 को मद्रास में जन्मीं रेखा (भानुरेखा गणेशन) को अभिनय की कला विरासत में मिली। रेखा के पिता जैमिनी गणेशन अभिनेता और मां पुष्पावली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री थीं। 

 
घर में फिल्मी माहौल से रेखा का रूझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगीं। रेखा ने अपने करियर की शुरूआत बाल कलाकार के रुप में वर्ष 1966 में प्रदर्शित तेलुगु फिल्म 'रंगुला रतनम' से की।
 
रेखा ने अभिनेत्री के रूप में अपने करियर की शुरूआत कन्नड़ फिल्म 'गोदाली सीआईडी 999' से की। फिल्म में उनके नायक की भूमिका सुपरस्टार डा. राजकुमार ने निभाई थी। हिंदी फिल्मों में रेखा ने अनजाना फिल्म से अपने अभिनय की शुरूआत की। अरसे बाद यह फिल्म दो शिकारी के नाम से प्रदर्शित हुई। फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। 

ALSO READ: रेखा की जिंदगी में आए ये पुरुष: अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त तक
 
बतौर अभिनेत्री के रुप में रेखा के सिने करियर की शुरूआत 1970 में प्रदर्शित फिल्म 'सावन भादो' से हुई। फिल्म में उनके नायक की भूमिका नवीन निश्चल ने निभायी। वर्ष 1976 में प्रदर्शित फिल्म 'दो अनजाने' उनके करियर की महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। सही मायनों में अभिनेत्री के रूप में उनकी यह पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पहली बार उन्हें अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला।
 
साल 1978 में प्रदर्शित फिल्म 'घर' रेखा के सिने करियर के लिए अहम फिल्म साबित हुई। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह पहली बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। साल 1980 में प्रदर्शित फिल्म 'खूबसूरत' रेखा की एक और सुपरहिट फिल्म रही। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
 
साल 1981 में रेखा की एक और महत्वपूर्ण फिल्म 'उमराव जान' प्रदर्शित हुई। मिर्जा हादी रूसवा के मशहूर उर्दू उपन्यास 'उमराव जान' पर आधारित इस फिल्म में उन्होंने उमराव जान का किरदार निभाया। इस किरदार को रेखा ने इतनी संजीदगी से निभाया कि सिने दर्शक आज भी उसे भूल नहीं पाये हैं। इस फिल्म के सदाबहार गीत आज भी दर्शकों और श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं।
 
साल 1981 में रिलीज फिल्म 'सिलसिला' रेखा की उल्लेखनीय फिल्मों में शामिल की जाती है। माना जाता है कि यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और रेखा के बीच रिश्ते को रूपहले पर्दे पर पेश किया गया। हालांकि फिल्म टिकट खिड़की पर अधिक कामयाब नहीं रही लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह उनकी उत्कृष्ट फिल्मों में एक है।

ALSO READ: रेखा के बारे में 25 ऐसी बातें... जो बहुत कम लोग जानते हैं
 
साल 1988 में प्रदर्शित फिल्म 'खून भरी मांग' रेखा की सुपरहिट फिल्मों में शुमार की जाती है। राकेश रोशन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए रेखा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। 90 के दशक में रेखा ने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। 
 
साल 1996 में रिलीज फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' में उन्होंने गैंगस्टर माया का किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित की गईं। रेखा ने कई फिल्मों में अपने बिंदास अभिनय से दर्शकों को रोमांचित किया है। 
 
इन फिल्मों में उत्सव, कामसूत्र और आस्था जैसी कई फिल्में शामिल हैं। 1970 के दशक की सर्वाधिक चर्चित और सफल फिल्मी जोड़ियों में अमिताभ बच्चन और रेखा का नाम आता है। वर्ष 2010 में रेखा को पद्मश्री से अलंकृत किया गया। रेखा ने अपने चार दशक लंबे सिने करियर में लगभग 175 फिल्मों में अभिनय किया है।
 

Show comments

विजय वर्मा ने शुरू की 'मटका किंग' सीजन 2 की शूटिंग, शेयर की स्क्रिप्ट की पहली झलक

Bigg Boss 20 में टास्क बना जंग का मैदान, अरिश्फा खान से भिड़े स्काउट ओपी, बोले- पटक के फेंक दूंगा साइड में

अनन्या पांडे ने इको-फ्रेंडली तरीके से दी बप्पा को विदाई, बोलीं- अगले साल जल्दी आना

अयोध्या में पिता की याद में 'धर्मशाला' बनवाएंगे अमिताभ बच्चन: 15 करोड़ की जमीन पर बनेगा 20 कमरों का भव्य भवन

1 BHK का 70 हजार किराया, रोडीज विनर आंचल खुराना ने दिखाया अपना घर, बोलीं- घर खरीदने में लगेंगे 400-500 साल

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख