गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. body of punjabi singer manmeet singh found kareri lake kangra
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 जुलाई 2021 (10:43 IST)

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता हुए सिंगर मनमीत सिंह की लाश मिली

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने के बाद लापता हुए सिंगर मनमीत सिंह की लाश मिली - body of punjabi singer manmeet singh found kareri lake kangra
हिमाचल प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। वही हिमाचल प्रदेश की इस आपदा में पंजाब के नामी सूफी सिंगर मनमीत सिंह का निधन हो गया है। उनका शव हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के करेरी से बरामद किया गया है। 
 
बताया जा रहा है कि मनमीत सिंह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला घूमने के लिए आए थे। उनके साथ भाई और चार अन्य दोस्त भी थे। एक बरसाती नाले को पार करते हुए तेज पानी के बहाव में आकर मनमीत सिंह बह गए थे। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान उनका शव करेरी लेक से बरामद किया।
 
मनमीत सिंह पंजाब के फेमस सूफी गायक थे। वो अपने भाई के साथ गाना गाया करते थे, उनकी जोड़ी को सेन ब्रदर्स कहा जाता था।  वह देश व विदेशों में शोज के लिए आते जाते रहते थे। 
 
ये भी पढ़ें
एक चंट सास की सुपर चंट बहू : चुटकुला पढ़कर हंसेंगे लपक कर