biodatamaker

बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरा सीजन इस दिन से होगा स्ट्रीमिंग

Updated: शनिवार, 17 अक्टूबर 2020 (13:55 IST)
कोरोना काल में सिनेमाघर बंद होने का सबसे ज्यादा फायदा डिजिटल फ्लेटफॉर्म को हुआ है। कई बड़े सितारों ने वेब सीरीज साइन करना शुरू कर दिया है। हाल ही में अभिनेता बॉबी देओल भी वेब सीरीज 'आश्रम' में काशीपुरवाले बाबा निराला का किरदार निभाते दिखे।

 
वेब सीरीज आश्रम को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिलाजिसे दर्शकों ने काफी पसंद भी किया। इसके बाद से दूसरे सीजन को लेकर चर्चा शुरू हो गई। अब इसके दूसरे सीजन की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 
 
प्रकाश झा के निर्देशन में बनी बॉबी देओल स्‍टारर MX Player की वेब सीरीज 'आश्रम' का दूसरा सीजन 11 नवंबर 2020 को रिलीज होने वाला है। इस सीरीज का टाइटल है 'आश्रम चैप्टर 2: द डार्क साइड।'
 
रिपोर्ट्स के अनुसार दूसरे भाग में बाबा निराला के बारे में कई अन्य चीजों का भी खुलासा होने वाला है। अंत में उन्हें एक चतुर अपराधी के रूप में दिखाया जाएगा, जिसने अपने कर्मों पर पर्दा डालने के लिए धर्मगुरु का नकाब ओढा है।
 
(Photo : Instagram/MX Player)
इसके अलावा दूसरे सीजन में अध्ययन सुमन को भी तिनका सिंह की अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। जो एक रॉक परफॉर्मर है और बाबा को बड़े स्तर पर लोगों के बीच पहुंचाने में मदद करेगा।
 
वेब सीरीज 'आश्रम' आस्था और धर्म के नाम पर चल रहे गंदे खेल को उजागर करती है। 9 एपिसोड वाली यह वेब सीरीज दर्शकों को बांधे रखती है और मनोरंजन के साथ कई सवाल छोड़ जाती है। पहला सीजन ऐसे मोड़ पर आकर खत्‍म हुआ था, जहां दर्शकों के मन में जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई थी। अब दूसरे सीजन में इन सभी सवालों के जवाब मिलेंगे और कहानी आगे चलेगी।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख