Daily Horoscope
✕

काम नहीं मिलने की वजह से बॉबी देओल को लग गई थी शराब की लत, इस नजर से देखने लगे थे बीवी-बच्चे

Updated: बुधवार, 19 अगस्त 2020 (13:56 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल जल्द ही वेब सीरीज आश्रम और क्लास ऑफ 83 में नजर आएंगे। बॉबी ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'बरसात' से 1995 में की थी। लेकिन बॉलीवुड में पिता का इतना बड़ा नाम होने के कारण भी बॉबी को अपने करियर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा है।

 
बॉबी देओल ने सोल्जर, बादल, बिच्छू, और अजनबी जैसी कई हिट फिल्में कर अपनी एक्टिंग की छाप तो छोड़ी लेकिन जल्द इंडस्ट्री ने उन्हें भुला दिया। बॉबी को 'बरसात' के लिए फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड और 'हमराज' के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला था।

ALSO READ: स्वरा भास्कर ने किया नसीरुद्दीन शाह का सपोर्ट, बोलीं- यह मानना होगा सुशांत सिंह राजपूत अवसाद में थे
 
साल 2013 में 'यमला पगला दीवाना 2 की रिलीज के बाद बॉबी देओल को अचानक काम मिलना बंद हो गया। उन्हें काम की तलाश में बहुत सी परेशानियां झेलनी पड़ी और बॉबी को शराब की लत लग गई।
 
एक इंटरव्यू के दौरान बॉबी देओल ने बीते दिनों को याद करते हुए कहा, जब आप खुद पर शर्म करते हैं, तो आप अपने आसपास की दुनिया को कोसना शुरू कर देते हैं। मेरे साथ दो-तीन साल तक यही हुआ। मुझे अपने आप पर दया आने लगी और मुझे लगा कि कोई भी मेरे साथ काम नहीं करना चाहता था। 
 
उन्होंने कहा, मैं शराब के नशे में डूब गया था और फिर एक दिन जब मैंने अपने बच्चों की आंखों में देखा तो मुझे एहसास हुआ कि यह गलत है। मेरे बच्चे मुझे इस नज़र से देखने लगे थे कि हमारे पिता सारा दिन घर में ही रहते हैं।
बॉबी ने कहा, मैंने अपनी मां और पत्नी की आंखों में भी यही भाव देखा, इसलिए मेरे अंदर कुछ बदल गया और मुझे एहसास हुआ कि अगर मैं आगे बढ़ना चाहता हूं, तो मैं किसी और का इंतज़ार नहीं कर सकता, मुझे खुद चलना होगा। तभी मैंने खुद पर काम करना शुरू किया और पिछले दो-तीन सालों से मैं काफी व्यस्त हूं।
 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख