Daily Horoscope
✕

बॉबी देओल के साथ मौनी रॉय, अब्बास-मस्तान की 'पेंटहाउस' में

Updated: मंगलवार, 27 अक्टूबर 2020 (17:23 IST)
खिलाड़ी, बाजीगर, बादशाह, अजनबी, ऐतराज जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक अब्बास-मस्तान पिछले कुछ समय से फिल्म नहीं बना रहे हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से कंटेंट की मांग बढ़ गई है और ऐसे में वे लोग भी एक्टिव हो गए हैं जिनके पास काम नहीं था। 


 
नेटफ्लिक्स के लिए अब्बास-मस्तान एक थ्रिलर मूवी बनाने जा रहे हैं, जिसमें ये निर्देशक भाई माहिर हैं। इन्होंने कई थ्रिलर मूवी बनाई हैं जो दर्शकों द्वारा बेहद पसंद की गई है। 


 
अब्बास-मस्तान की इस मूवी का नाम है 'पेंटहाउस'। यह ऐसे तीन दोस्तों की कहानी है जो बिज़नेस मैन हैं। इन्होंने एक पेंटहाउस खरीदा है जहां पर ये अपनी गर्लफ्रेंड्स से मिलते हैं। इसकी चाबी तीनों के ही पास है। एक दिन एक लड़की की लाश पेंटहाउस से मिलती है जिससे शक की सुई तीनों की ओर घूमती है। 

Photo : Instagram

 
अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में तीन हीरो हैं और तीन हीरोइन हैं। बॉबी देओल, अर्जुन रामपाल और शर्मन जोशी हीरो का पार्ट अदा करने वाले हैं और इनका चुनाव पहले ही हो गया है। 

Photo : Instagram

 
अब हीरोइनों को भी फाइनल कर लिया है। मौनी रॉय इस फिल्म से जुड़ गई हैं। उनके साथ वलुश्चा डिसूजा और मंजरी फडणीस भी इस फिल्म में नजर आएंगी। 
 
इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण आगे बढ़ गई। खबर है कि 2 नवम्बर से फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख