शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Bipasha Basu announces that she is pregnant and flaunts her baby bump
Written By
Last Updated : मंगलवार, 16 अगस्त 2022 (13:44 IST)

बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं मां, दिखाया बेबी बंप

बिपाशा बसु शादी के 6 साल बाद बनने जा रही हैं मां, दिखाया बेबी बंप | Bipasha Basu announces that she is pregnant and flaunts her baby bump
पिछले कुछ दिनों से चर्चा थी कि बिपाशा बसु मां बनने वाली हैं, लेकिन उन्होंने इस मसले पर चुप्पी साध रखी थी। आखिरकार बिपाशा और उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेंट सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर की। बिपाशा बसु बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं जबकि करण सिंह ग्रोवर उनके साथ है। 
 
 
 
नया समय, नया दौर, नया प्रकाश 
इन फोटो के साथ करण और बिपाशा ने लिखा है कि एक नया समय, एक नया दौर और एक नया प्रकाश अपने अनोखे शेड्स के साथ हमारी जिंदगी के प्रिज्म में जुड़ गया है और हमें और भी संपूर्ण बनाता है। अपने अपनी जिंदगी अकेले शुरू की थी, फिर हमारी मुलाकात हुई और हम दो थे। दो के लिए बहुत ज्यादा प्यार कुछ सही नहीं था इसलिए हम तीन होने जा रहे हैं। हमारा बेबी हमसे जुड़ने जा रहा है। आपका  प्यार, प्रार्थना और शुभकामनाएं हमारे साथ हमेशा थी। 
 
फोटो में बिपाशा बेबी बम्प के साथ दिखाई दे रही हैं और मां बनने की खुशी उनके चेहरे से साफ झलक रही है। बिपाशा के साथ करण खड़े हैं और दूसरे फोटो में वे बेबी बम्प को किस कर रहे हैं। 
 
6 साल से ज्यादा हो गए शादी को 
बिपाशा की शादी को 6 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। अप्रैल 2016 में दोनों ने शादी की थी। फिल्म 'अलोन' के सेट पर दोनों की पहली बार मुलाकात हुई जो जल्दी ही प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्होंने शादी की। दोनों के प्यार में डूबे हुए फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए। 
ये भी पढ़ें
लाल सिंह चड्ढा का 5 दिनों में इतना कम रहा कलेक्शन कि आमिर खान को लगा सदमा