dharma sangrah
✕

जानिए कौन है 'बिग बॉस'? जिनकी आवाज से चलता है पूरा घर

Updated: सोमवार, 3 अक्टूबर 2022 (17:05 IST)
सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 16वें सीजन का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस' हर हर सीजन में कंटेस्टेंट भले ही बदल जाते हैं, लेकिन शो में बिग बॉस की आवाज वही रहती है। बिग बॉस शुरू होने के साथ ही जिस चीज से दर्शकों को सबसे ज्यादा प्यार हुआ वो है बिग बौस की आवाज।

 
हर कोई यह जानने को बेताब रहता है कि आखिर बिग बॉस है कौन? बिग बॉस भले ही शो में दिखते न हो, लेकिन उनकी आवाज उनकी मौजूदगी हमेशा घरवालों को करवाती है। कंटेस्टेंट्स को घर में अपना काम सही तरीके से करने से लेकर नियम कायदे याद दिलाए रखने के लिए बस ये आवाज ही काफी है। 
 
बिग बॉस की यह आवाज है अतुल कपूर की। अतुल कपूर मुंबई के रहने वाले वॉइस ओवर आर्टिस्ट है। अतुल पहले एक रेडियो चैनल के लिए काम करते थे और वहीं से 'बिग बॉस' के आयोजकों ने अतुल कपूर को चुन लिया। बिग बॉस के सीजन के दौरन घर के सदस्यों की तरह अतुल को भी एक कमरे में रखा जाता है।
 
बिग बॉस के घर में रहने के दौरान अतुल न अपने दोस्तों और न ही परिवार वालों से मिल सकते हैं। यहां तक कि उनकी लोकेशन भी गुप्त रखी जाती है। इस काम के लिए अतुल को मोटा पैमेंट भी दिया जाता है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक अतुल कपूर को हर सीजन के लिए 50 लाख रुपए फीस मिलती है।
Edited by : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख